हैदराबाद से वाराणसी जा रही बस मैहर में पलटी: 2 यात्रियों को मामूली चोट, पुलिस और एंबुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर मदद की
Published:
2 min read

मैहर जिले में गुरुवार सुबह हैदराबाद से वाराणसी जा रही यात्री बस नेशनल हाईवे पर पलट गई।
मैहर। जिले में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाईवे पर हैदराबाद से वाराणसी जा रही एक यात्री बस पलट गई। हादसे में दो यात्री मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार अन्य यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद पुलिस, एंबुलेंस और टोल की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया।
पुलिस और एंबुलेंस टीम ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही अमदरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। खेरवासानी टोल की 1033 एंबुलेंस सेवा के साथ टोलकर्मी और पेट्रोलिंग टीम के अजीत झा एवं पंकज चौधरी भी मौके पर पहुंचे। टीम ने घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दोनों घायलों को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया।
बस में सवार थे 15 से 20 यात्री
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय बस में करीब 15 से 20 यात्री सवार थे। बस चालक की पहचान रतीफ खान (39), पिता शरीफ खान, निवासी जैसलमेर, राजस्थान के रूप में बताई गई है।
हादसे के कारणों की जांच जारी
बस पलटने के बाद पुलिस और राहत टीम ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढे़ं- शिवपुरी की अमोला घाटी में भीषण हादसा: खाई में गिरा अनियंत्रित ट्राला, चालक की मौत, हेल्पर की हालत गंभीर

