मैहर में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस-प्रशासन की छापेमारी: 1.10 लाख से अधिक का माल जब्त, आरोपी पर BNS और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज
Published:
2 min read

मैहर की बड़गइया कॉलोनी में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 1.10 लाख से अधिक कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए।
मैहर। जिले में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र की बड़गइया कॉलोनी में अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना पर पुलिस और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संदीप गिरवानी के कब्जे से 1 लाख 10 हजार 150 रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए गए।
संयुक्त टीम ने की छापेमारी
अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना मिलने के बाद पुलिस और तहसीलदार की संयुक्त टीम बड़गइया कॉलोनी पहुंची। टीम ने मौके पर दबिश देकर पटाखों का जखीरा बरामद किया और जब्ती की कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी संदीप गिरवानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 5/9बी के तहत मामला दर्ज किया गया।

अवैध भंडारण करने वालों में हड़कंप
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


