मध्य प्रदेश के 7 IPS अधिकारी हैदराबाद में लेंगे मिड करियर ट्रेनिंग: गृह विभाग ने जारी किया आदेश; अन्य अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार
Published:
2 min read

मध्य प्रदेश के 7 IPS अधिकारी जाएंगे मिड करियर ट्रेनिंग पर
भोपाल। मध्य प्रदेश के सात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को 28वें मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए नामित किया गया है। इन अधिकारियों का प्रशिक्षण 24 नवंबर से हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में शुरू होगा। इस संबंध में गृह विभाग ने 3 नवंबर को आदेश जारी किया है। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अधिकारियों में विवेक सिंह, मोनिका शुक्ला, नागेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, रामजी श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता और विकास कुमार सहवाल के नाम शामिल हैं।
दूसरे अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार
सातों IPS अधिकारियों के ट्रेनिंग पर जाने के दौरान उनके वर्तमान विभागों और पदों की जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रभावित न हो, इसके लिए अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था की गई है। गृह विभाग ने संबंधित विभागों और पदों का अतिरिक्त प्रभार अन्य IPS अधिकारियों को सौंपा है। जारी आदेश में पुलिस मुख्यालय को निर्देश दिए गए हैं कि वह आदेश का पालन सुनिश्चित करे। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
24 नवंबर से शुरू होगा प्रशिक्षण
28वां मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के प्रशासनिक, नेतृत्व और पेशेवर कौशल को और बेहतर बनाना है।



