त्यौहारों पर यात्रियों के लिए खुशखबरी! : दक्षिण भारत से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इटारसी और रानी कमलापति में भी ठहराव
Published:
2 min read

कोच्चुवेली और हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू, फाइल फोटो।
जबलपुर। त्यौहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने तिरुवनंतपुरम उत्तर कोच्चुवेली और हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 06073/06074 दोनों दिशाओं में तीन तीन फेरे लगाएगी। इस ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के इटारसी और रानी कमलापति स्टेशनों पर भी ठहराव रहेगा जिससे भोपाल और इटारसी के यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
नवंबर में इन तारीखों पर चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 06073 कोच्चुवेली हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल 2, 9 और 16 नवंबर 2026 को सोमवार के दिन कोच्चुवेली से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यात्रा के तीसरे दिन इटारसी स्टेशन पर सुबह 6:10 बजे और रानी कमलापति स्टेशन पर सुबह 7:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बुधवार रात 11:50 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06074 हजरत निजामुद्दीन कोच्चुवेली एक्सप्रेस स्पेशल 5, 12 और 19 नवंबर 2026 को गुरुवार सुबह 5:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर रात 8:40 बजे और इटारसी स्टेशन पर रात 10:35 बजे पहुंचेगी इसके बाद शनिवार शाम 4:30 बजे कोच्चुवेली पहुंचेगी।
18 एलएचबी कोच के साथ होगा संचालन
स्पेशल ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो जनरेटर कार, 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और छह वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
कई प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसके प्रमुख ठहराव वर्कला शिवगिरी, कोल्लम, कायमकुलम, कोट्टयम, एरणाकुलम टाउन, तृश्शूर, पालक्काड, तिरुप्पूर, ईरोड, सेलम, काटपाडी, रेणिगुंटा, विजयवाड़ा, खम्मम, नागपुर, इटारसी, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा छावनी और मथुरा स्टेशन होंगे।
ये भी पढ़ें- यूपी MLC चुनाव में सपा के 5 सीटों पर जीत से भोपाल में मना जश्न: एमपी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी...

