बाइक राइडर्स पर खंडवा पुलिस का शिकंजा: मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जब्त; बीच सड़क पर रोड रोलर चलाकर किया नष्ट
Published:
2 min read

अब तेज आवाज वाले साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वालों की खैर नहीं !
खंडवा। जिले में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 42 मॉडिफाइड साइलेंसर और 20 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न जब्त किए। इसके बाद बस स्टैंड के सामने सड़क पर इन साइलेंसरों को बिछाकर रोड रोलर चलाया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।
42 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त
यातायात पुलिस ने शहर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को 42 साइलेंसर जब्त किए। इसके साथ ही 20 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए।
बीच सड़क पर चला रोड रोलर
जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों को बस स्टैंड के सामने सड़क पर बिछाया गया। इसके बाद रोड रोलर चलाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लंबे समय से दी जा रही थी चेतावनी
यातायात पुलिस के अनुसार वाहन चालकों को लंबे समय से मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी जा रही थी। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक इनका इस्तेमाल करते रहे।
महिलाओं और बुजुर्गों को तेज आवाज से परेशानी
पुलिस का कहना है कि कुछ बाइक राइडर्स तेज आवाज वाले साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए करते थे। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अचानक तेज आवाज से परेशानी होती थी।
आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
यातायात पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
ये भी पढे़ें- खंडवा में शादियों में DJ बजाने पर लगा बैन...
देवेंद्र परिहार, यातायात थाना प्रभारी, खंडवा

