जबलपुर में सड़क पर टहलते दिखा मगरमच्छ: राहगीरों ने वन विभाग को दी सूचना, खमरिया क्षेत्र में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल
Published:
2 min read

सड़क पर बैठा मगरमच्छ।
जबलपुर। आयुध निर्माणी खमरिया क्षेत्र में सोमवार देर रात एक हैरान करने वाला मंजर सामने आया। गेट नंबर 3 के पास सड़क पर एक विशाल मगरमच्छ घूमता हुआ दिखाई दिया। सड़क पर मगरमच्छ को घूमते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। अचानक सामने आए इस दृश्य से वहां मौजूद कर्मियों में दहशत फैल गई।
तालाब से निकल सड़क पर आया मगरमच्छ
दरअसल, सोमवार देर रात गेट नंबर 3 तालाब मार्ग से कुछ लोग गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर सड़क पर चलते लगभग पांच फीट मगरमच्छ पर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ बड़े तालाब से निकलकर सड़क पर आ गया था। इस दौरान लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर उसका वीडियो भी बना लिया।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
मगरमच्छ से सड़क पर टहलने की सूचना जैसे-जैसे लोगों को लगी मौके पर भीड़ बढ़ गई। मगरमच्छ वहां से आगे बढ़ गया, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर जाली में फंस गया। इसके बाद कर्मियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, हालांकि टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही मगरमच्छ खुद ही सड़क पार कर छोटे तालाब में चला गया। सड़क पर चलते मगरमच्छ का वीडियो भी सामने आया है।
सड़क पर चलते मगरमच्छ का राहगीरों ने बनाया वीडियो

