इंदौर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने 7 से 9 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: मतदान केंद्रों पर लगेंगे शिविर, फॉरफार्म-6 के साथ अब घोषणा पत्र जरूरी नहीं
Published:
1 min read

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान
इंदौर। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 7, 8 और 9 अक्टूबर को विशेष अभियान चलेगा। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां BLO पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया करेंगे।
कलेक्टर ने की अपील, Form-6 के साथ घोषणापत्र जरूरी नहीं
कलेक्टर शिवम वर्मा ने मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर सूची में अपना नाम जांचने की अपील की है। नाम नहीं होने पर पात्र व्यक्ति फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकता है। खास बात यह है कि इस बार फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र की जरूरत नहीं होगी।
राजनीतिक दलों से सहयोग का आग्रह
प्रशासन ने युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले नए मतदाताओं से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। राजनीतिक दलों से भी अभियान में सहयोग का आग्रह किया गया है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। अगर अभी तक वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, तो 7 से 9 अक्टूबर के बीच अपने मतदान केंद्र पहुंचें और नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करें।
शिवम वर्मा, कलेक्टर, इंदौर

