ग्वालियर में करवा चौथ पर पत्नी की निर्मम हत्या: प्रेम विवाह के 16 साल बाद पति ने सिर पर वार कर ली जान, खुद पुलिस को दी सूचना
Published:
2 min read

आनंद श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी मधु श्रीवास्तव के सिर पर कई वार कर हत्या कर दी।
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के दिन एक पति द्वारा पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में आनंद श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी मधु श्रीवास्तव के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रेम विवाह के 16 साल बाद हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक, मधु श्रीवास्तव मूल रूप से भिंड जिले की रहने वाली थीं। आनंद और मधु के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों ने वर्ष 2010 में प्रेम विवाह किया था। शादी के करीब 16 साल बाद करवा चौथ के दिन हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
हत्या के बाद खुद पुलिस को दी सूचना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी की हत्या करने के बाद आनंद श्रीवास्तव ने मुरार थाना पुलिस को फोन किया और वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मृतका का बेटा
संदीप बांगरे- CSP ग्वालियर

