युवक को शराब पिलाकर मारपीट: इलाज के दौरान मौत, मारपीट का वीडियो सामने आया
Published:
2 min read

मृतक की फोटो
ग्वालियर. नए साल के जश्न में एक युवक को शराब पिलाकर मारपीट की गई। उसकी हालत बिगड़ गई, परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी दो दिन बाद मौत हो गई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
क्या मामला है
पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा में रहने वाला 20 साल का सुरेंद्र जाटव शादी समारोह में आइसक्रीम का स्टॉल लगाने का काम करता है। 31 दिसंबर की रात उसके पड़ोस में रहने वाले अभिषेक रजक और मोंटू नाम के दो दोस्तों ने पार्टी करने के लिए बुलाया। दोनों ने सुरेंद्र के साथ शराब पार्टी की। सुरेंद्र और अभिषेक के बीच किसी बात पर बहस होने लगी।
बहस बढ़ने पर अभिषेक और मोंटू ने बीच सड़क पर उसकी मारपीट कर दी और उसे सड़क पर पड़ा छोड़कर वह दोनों भाग निकले। वहां मौजूद किसी एक युवक ने उन लोगों का वीडियो बना लिया परिजनों को उसके सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली तो वह उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी लगातार हालत बिगड़ती जा रही थी। उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसके दोनों दोस्तों ने साजिश के तहत उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने घटना के वीडियो और परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर जा शुरू कर दी है।
रोबिन जैन,सीएसपी,ग्वलियार

