ग्वालियर की वैष्णवी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की T20 सीरीज में खेलेंगी
Published:
1 min read

ग्वालियर. ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। वैष्णवी श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की T20 सीरीज में खेलेंगी। 19 साल की वैष्णवी शर्मा ऑलराउंडर हैं। वैष्णवी इसी साल अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वैष्णवी ने विश्वकप में वेस्ट इंडीज टीम के खिलाफ अपने पहले ही मैच में हैट्रिक ली थे। ये उपलब्धि हासिल करने वाली वैष्णवी पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। भारतीय टीम में सिलेक्शन होने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंची वैष्णवी से कहा कि वो देश के लिए खेलना चाहती है।

