देवास की नई कलेक्टर नेहा मीना ने माता टेकरी पर किए दर्शन: 10 गाड़ियों के काफिले को लेकर उठे सवाल, श्रद्धालुओं ने की परेशानी की शिकायत
Published:
2 min read

देवास की नवागत कलेक्टर नेहा मीना ने माता टेकरी पर किए दर्शन।
देवास। जिले की नवागत कलेक्टर नेहा मीना ने देवास पहुंचने के बाद सबसे पहले माता टेकरी पर मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ करीब 10 गाड़ियों का काफिला पहुंचने की बात सामने आई है। काफिले के कारण दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होने की शिकायत भी की गई।
काफिले को लेकर चर्चा
माता टेकरी पर कलेक्टर के काफिले के पहुंचने को लेकर चर्चा रही। स्थानीय स्तर पर सवाल उठे कि इतने वाहनों के एक साथ पहुंचने से दर्शनार्थियों को असुविधा हुई। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विकास और जनसुविधाओं पर रहेगा फोकस
दर्शन के बाद कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जिले के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा और कुपोषण दूर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि देवास में उद्यानिकी और हॉर्टिकल्चर के विकास की अच्छी संभावनाएं हैं। इसके साथ ही औद्योगिक विकास और नगर निगम से जुड़ी चुनौतियों को लेकर भी विशेष कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा।
ये भी पढे़ें- देवास में बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: गड्ढों में लगाए बेशर्म के पौधे, किसानों की मांगों को लेकर 4 किमी पैदल मार्च..
पुजारी
श्रद्धालु
नेहा मीना, नवागत कलेक्टर

