दतिया में बर्तन व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमला: सफाई कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप; 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी
Published:
2 min read

दतिया के मुख्य बाजार में बर्तन व्यापारी पर लाठी-डंडों से हमला।
दतिया। जिले के मुख्य बाजार में सोमवार को बर्तन व्यापारी और सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सफाई कर्मचारियों ने व्यापारी सुनील अग्रवाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में व्यापारी घायल हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाद बढ़ने पर व्यापारी के साथ मारपीट
जानकारी के अनुसार, सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में बर्तन व्यापारी सुनील अग्रवाल और कुछ सफाई कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि सफाई कर्मचारियों ने सुनील अग्रवाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी घायल हो गए।
व्यापारियों ने कराया बीच-बचाव
मुख्य बाजार में दिनदहाड़े हुई मारपीट से दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य व्यापारियों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग कराया।मारपीट के कारण बाजार में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यापारी सुनील अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं-दतिया में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार: 40,600 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद; केस दर्ज...
सुनील अग्रवाल, दुकानदार

