छतरपुर में दो परिवारों में मालिकाना हक और भैंस चराने को लेकर हिंसक झड़प: 15 पर क्रॉस FIR दर्ज, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Published:
1 min read

छतरपुर में दो परिवारों में खूनी संघर्ष
छतरपुर। जिले के घुवारा चौकी क्षेत्र में रविवार को जमीन के मालिकाना हक और भैंस चराने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दोनों पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज
पुलिस के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर दो अलग-अलग क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक मामले में 8 लोगों, जबकि दूसरे मामले में 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
संबंधित धाराओं में मामला दर्ज
झड़प में घायल लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक चोटों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद चोटों की गंभीरता के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवाद की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा रहा है।
रजत सकलेचा, एसपी

