छतरपुर में स्कूल में मिड डे मील में निकली छिपकली: DPC ने दो APC भेजकर दिए जांच और कार्रवाई के आदेश
Published:
2 min read

भोजन में छिपकली मिलने से मचा हड़कंप (फाइल फोटो) AI
छतरपुर। जिले के भगवां संकुल के सोरखी गांव स्थित स्कूल में बच्चों के मिड डे मील में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद भोजन की गुणवत्ता और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए DPC ने जांच के आदेश दिए हैं।
भोजन में छिपकली मिलने से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, स्कूल में बच्चों को मिड डे मील परोसा जा रहा था। इसी दौरान भोजन में छिपकली मिलने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि भोजन तैयार कराने की जिम्मेदारी समूह संचालक लखन यादव की है।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही DPC ने टीम गठित कर जांच कराई। निष्पक्ष जांच के लिए अपने कार्यालय से दो APC को भी मौके पर भेजा है। DPC के अनुसार, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भोजन समूह और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। DPC ने बताया कि ऐसी शिकायतों में जिला पंचायत के माध्यम से संबंधित समूह को समाप्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस मामले में भी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

