भोपाल की 'मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट' पर क्रिकेट फैंस का जमावड़ा: IPL फाइनल का जबरदस्त क्रेज; जंबो स्क्रीन पर चौके-छक्कों के साथ फैन्स झूमे
Published: Updated:
3 min read

भोपाल में मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट पर जंबो स्क्रीन पर IPL 2026 फाइनल दिखाया गया।
भोपाल। IPL 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार (31 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यह मैच RCB ने 5 विकेट से जीतकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस फाइनल का असली रोमांच और फैन्स का उत्साह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के 'मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट' पर देखने को मिला। मिनाल मॉल के सामने पार्किंग में राज ग्रुप की ओर से IPL के महामुकाबले को जंबो स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। इसके लिए हजारों की संख्या में फैन्स जुटे और बड़ी स्क्रीन पर इस ऐतिहासिक फाइनल का लुत्फ उठाया।

जंबो स्क्रीन और बेहतरीन साउंड सिस्टम का जादू
क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसा अहसास कराने के लिए एक विशाल जंबो स्क्रीन और हाई-डेफिनिशन (HD) साउंड सिस्टम लगाया गया। इस 'बिग इवेंट और बिग स्क्रीन' का लुत्फ उठाने के लिए मैच शुरू होने के तय समय से काफी पहले ही मिनाल मॉल ग्राउंड पर युवाओं और खेल प्रेमियों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था। जैसे ही मैच की पहली गेंद फेंकी गई, वैसे ही माहौल दर्शकों की गूंज से सराबोर हो गया।

क्राउड, चियर और डांस-मस्ती
मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट पर इस समय उत्सव जैसा माहौल रहा। जहां हर चौके-छक्के पर फैंस चीयर करते दिखे, वहीं हर गिरते विकेट के साथ दर्शकों की धड़कनें बढ़ती हुई दिखाई दीं। मैच के लाइव टेलिकास्ट के साथ-साथ युवाओं के लिए म्यूजिक और डांस-मस्ती की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसने माहौल को और भी अधिक शानदार बनाया।
क्रिकेट फैंस का कहना है कि घर पर टीवी या मोबाइल स्क्रीन पर मैच देखने की तुलना में यहां हजारों लोगों के साथ बड़ी स्क्रीन पर मैच देखना एक अलग ही रोमांच देता है। राज ग्रुप का यह प्रयास अद्भुत है, जिसने भोपाल में ही हमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसा माहौल दे दिया।

हर उम्र के लोग हो रहे हैं शामिल
इस आयोजन की खास बात यह है कि यहां सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर एज ग्रुप के लोग हजारों की तादाद में अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने पहुंचे। कोई RCB की जर्सी पहनकर नारे लगाता दिखा, तो कोई गुजरात टाइटंस (GT) की जीत के लिए चियर करता दिखा। कुल मिलाकर, मिनाल मॉल का ग्राउंड इस समय भोपाल का सबसे बड़ा 'क्रिकेट हब' बन चुका है।
गर्मी से बचाव के लिए वाटर स्प्रिंकलर भी लगाए गए





