भोपाल में लव जिहाद के आरोप में युवक को पकड़ा: हिंदू संगठनों का आरोप- नाम बदलकर कर रहा था धर्मांतरण; दो हिंदू युवतियों के शामिल होने की बात
Published:
2 min read

MP-CG डेस्क. भोपाल में कथित लव जिहाद के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अयोध्या बायपास इलाके से सामने आया है, जहां भगवानी संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। संगठन का आरोप है कि युवक हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसा रहा था, और इस पूरे मामले में दो हिंदू युवतियां के भी शामिल होने के आरोप हैं।
संगठन के सदस्यों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि दानिश खान नाम का युवक प्रेम प्रसंग के बहाने हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाने की कोशिश कर रहा है। जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता तनिष्क स्टेट कॉलोनी पहुंचे और मौके से युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
जांच में यह भी सामने आया कि मामले में शामिल युवतियों में से एक शहडोल की रहने वाली है और भोपाल के एक अस्पताल में नर्स की जॉब करती है। संगठन का दावा है कि युवक ने दोनों लड़कियों को धर्मांतरण के उद्देश्य से अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया।
वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें संगठन की ओर से शिकायत मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

