भोपाल के ISBT पर भीषण अग्निकांड: वर्मा ट्रेवल्स की 8 बसें जलकर खाक, 5 करोड़ का नुकसान; दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
Published:
3 min read

भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर लगी भीषण आग
भोपाल। ISBT में रविवार शाम अचानक वर्मा ट्रैवल्स की 8 बसों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। अचानक 8 बसों में आग लगने से ISBT बस स्टैंड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की 15 से 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस ने आसपास का इलाका खाली करा दिया था।
आसपास खड़ी बसों को भी चपेट मे लिया
शुरूआती जानकारी के अनुसार, आग तेज से फैली और आसपास खड़ी बसों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। घटना में किसी के भी हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन के तत्परता दिखाते हुए आसपास के इलाके को खाली करा दिया है और एक सुरक्षा घेरा भी बनाया है। बसों में लगी आग के कारण आसमान में उठे धुएं के काले गुबार कई मीटर दूर से दिखाई दे रहे हैं। बस स्टेंड और आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बना गया।
आग कैसे लगी और जनहानि हुई या नहीं, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं।
10 से 12 टीम आग बुझाने में जुटी
जानकारी के अनुसार करीब 10 से 12 टीम आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीमों ने आसपास से सभी बसों को सुरक्षित हटवा लिया है। फिलहाल, अभी भी ISBT बस स्टैंड पर 50 से ज्यादा बसें मौजूद हैं। गोविंदपुरा एसीपी अदिति भावसार ने कहा कि पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आग लगने के कारणों का पता लगाएगी। उनका कहना है कि आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।
बालाघाट, सिवनी, इंदौरी की खाली खड़ी बसों में लगी आग
ISBT बस स्टैंड पर खड़ी जिन बसों में आग लगी वह खाली खड़ी हुईं थी। ये बसें बालाघाट, सिवनी, इंदौर समेत अन्य रूटों पर जाने वाली थीं। राहत की बात ये हैं कि घटना के समय कोई भी यात्री या बस कर्मी बस में मौजूद नहीं था। जहां बसों में आग लगी, उस जगह पास ही आयल टैंकर भी खड़े थे।
कुल 8 बसें जलकर खाक
वर्मा ट्रेवल्स मालिक दीपक वर्मा ने बताया कि इस घटना में वर्मा ट्रेवल्स की कुल 8 बसे जलकर खाक हो गईं। इस घटना से 4 से 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उनके अनुसार, पहले दो से तीन बसों में आग भड़की थी, जिसके बाद आग तेजी से फैली और आसपास खड़़ी अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही 15 से 20 मिनट के भीतर दमकल विभाग की 15 से 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
अहमदाबाद, सूरत सहित विभिन्न रूटों पर यात्रियों की बुकिंग रद्द
यह सभी बसें गुजरात, अहमदाबाद, सूरत सहित विभिन्न रूटों पर रवाना होने वाली थीं, लेकिन हादसे के बाद प्रभावित यात्रियों की बुकिंग रद्द कर दी गई। हर घंटे 50 से 60 बसों की आवाजाही वाले इस व्यस्त बस टर्मिनल पर आग किन कारणों से लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, वहीं मालिक दीपक वर्मा का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश या बुराई नहीं है।
ये भी पढ़ें - गुना में पाराशर डेयरी पर प्रशासनिक छापा: बदबूदार मिक्स केक मिलने पर हड़कंप, मावा और पनीर के नमूने जांच के लिए लैब भेजे



