'बेटा खिड़की क्या हाल है': नाम बिगाड़ने पर दोस्त को आया गुस्सा, ITI छात्र को मारा चाकू; टूटे दांत की वजह से चिढ़ाते थे सभी
Published:
2 min read

आरोपी आशीष अहिरवार ने मुहल्ले के संस्कार शुक्ला पर चाकू से हमला कर दिया।
मध्य प्रदेश डेस्क: भोपाल के टीटी नगर में नाम बिगाड़ने पर दोस्त ने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद नाबालिग छात्र को जेपी जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मना कर दिया। इसके बाद आनन-फानन में पीड़ित को हमीदिया ले जाया गया। हमीदिया में कई घंटों की सर्जरी के बाद चाकू निकाला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हालचाल पूछने पर मारा चाकू
ITI के छात्र संस्कार शुक्ला अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोपी घर के बाहर से निकल रहा था। तभी छात्र ने उससे पूछ लिया– बेटा खिड़की क्या हाल है। इसके बाद आरोपी ने छात्र पर चाकू से वार कर दिया। दरअसल, आरोपी आशीष अहिरवार के टूटे दांत की वजह से मुहल्ले में सभी खिड़की कहकर चिड़ाते थे।
पेट में घुसा चाकू, एक अस्पताल से दूसरे तक भटकता रहा पीड़ित
चाकू लगने के बाद पीड़ित छात्र एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक भटकता रहा। इसके बाद वह जेपी जिला अस्पताल पहुंचे छात्र को डॉक्टरों ने हमीदिया रेफर कर दिया। जहां चाकू को निकाला गया। अब छात्र की हालत ठीक बताई जा रही है।

