नेपाल त्रासदी में फंसीं अनूपपुर की दो बेटियां सुरक्षित : सरकार की मदद से पोखरा पहुंचीं पलक-पल्लवी, परिवार में खुशी का माहौल
Published:
2 min read

पलक और पल्लवी घूमने गई थीं नेपाल।
अनूपपुर। नेपाल में आई जल त्रासदी के बीच अनूपपुर जिले के कोतमा की दो बेटियां फंस गई थीं। कोतमा निवासी मंजू माझी की बेटियां पलक माझी और पल्लवी माझी नेपाल घूमने गई थीं। दोनों ग्वालियर में रहकर पढ़ाई और नौकरी कर रही हैं। छुट्टियों के दौरान दोनों नेपाल घूमने पहुंची थीं, जहां अचानक आई त्रासदी के बीच वे फंस गईं।
दो दिन से नहीं हो रहा था संपर्क
नेपाल में फंसने के बाद दोनों बेटियों से करीब दो दिनों तक संपर्क नहीं हो पाने के कारण परिवार की चिंता बढ़ गई थी। परिजन लगातार दोनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे।अब परिवार के लिए राहत की खबर सामने आई है। सरकार की मदद से पलक और पल्लवी को सुरक्षित निकालकर नेपाल के पोखरा पहुंचा दिया गया है। दोनों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली।
कल घर लौटने की उम्मीद
बताया जा रहा है कि दोनों बेटियां अब सुरक्षित हैं और कल नेपाल से अपने घर कोतमा के लिए रवाना होने की उम्मीद है। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों बेटियां सकुशल घर पहुंच जाएंगी।नेपाल में आई त्रासदी के बीच दो दिनों तक बेटियों से संपर्क नहीं होने से परिवार बेहद परेशान था। अब उनके सुरक्षित होने की खबर मिलने के बाद परिजनों और परिचितों में खुशी का माहौल है।
ये भी पढ़ें- कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई विदिशा की स्वाती बागरेचा लापता: नेपाल त्रासदी के बाद परिवार की बढ़ी चिंता
-मंजू माझी, बच्चियों के पिता
जे एन मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

