Do You Know Slang: सोशल मीडिया पर यूज होने वाले कुछ खास शब्दों का मतलब क्या है, इन्हें कब इस्तेमाल करें- आज सब समझिए
Published:
2 min read

लाइफ स्टाइल डेस्क। अगर आप सोशल मीडिया पर थोड़ा भी वक्त गुजारते हैं तो कई बार आपकी नजर से कुछ अजीब शब्द गुजरते हैं। इनमें ज्यादातर शब्द अंग्रेजी के होते हैं। कई बार ये हिंग्लिश (हिंदी और इंग्लिश मिक्स) हो सकते हैं।
‘राज एक्सप्रेस’ के इस लाइफ स्टाइल एक्सप्लेनर में आज हम इसी तरह कुछ चुनिंदा शब्दों की बात कर रहे हैं। ये क्या हैं, कहां से आए और इनके मायने क्या हैं…आज हम यही जानेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं अल्फाज का यह बेनजीर सफर…..
ये वर्ड्स ही सेन्टेंस
क्लाक दैट, स्लै या ऐट…हम इन्हीं जैसे शब्दों की बात कर रहे हैं। खास बात यह है कि GeN Z तो रूटीन लाइफ में टैक्स्ट मैसेज, रिप्लाय, पोस्ट या रिएक्शन में इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। अहम ये कि ये शब्द अपने आप में किसी वाक्य यानी सेन्टेंस हैं। बस आपको इनका मतलब पता होना चाहिए।
कहां से आए यह स्लैंग
आप शायद जानकर हैरान होंगे कि जिन्हें हम Gen Z स्लैंग (slang) कह रहे हैं, ये बिल्कुल नए नहीं हैं। ये तो कई साल पुराने हैं। बदला सिर्फ इतना है कि टेक्नोलॉजी और शॉर्टकट के दौर में ये फिर यूज होने लगे हैं। ज्यादातर स्लैंग दो जगहों से आए हैं- African American Vernacular English (AAVE) और 1980s-90s के न्यूयॉर्क के Black और Latino LGBTQ+ बालरूम (Ballroom) कल्चर से।
पॉप कल्चर, रैप और सोशल मीडिया ने बस इन्हें फिर लाइमलाइट में ला दिया।
ये रही 20 सबसे पॉपुलर Gen Z स्लैंग्स की लिस्ट, उनका मतलब, और वो असल में कहा से आए हैं:
- ये वर्ड्स (words) अंडरग्राउंड ड्रैग (drag) और बालरूम कल्चर से निकले।
- अंडरग्राउंड ड्रैग का आजाद और किसी एक कल्चर को काउंटर करना। यानी कुछ अलग।
इसी तरह बालरूम कल्चर शब्द है। ये 1970 के दौरान अश्वेत, लैटिनो या LGBTQ+ का एक रूप था। इसमें खासतौर पर कुछ अलग तरह के डांस ट्रेंड्स इस्तेमाल होते थे।






