Gemini Notebook पर अब फ्री में मिलेंगी सैकड़ों किताबें: US-इंडिया के पब्लिशर्स की बुक्स शामिल होंगी; ओरिजनल सोर्स के लिंक भी दिए जाएंगे
Published:
2 min read

कंपनी ने पिछले महीने इस पहल की शुरुआत की थी। AI-इमेज।
एजुकेशन डेस्क. Google ने ऐलान किया है कि अब स्टूडेंट्स Gemini Notebook के जरिए बिना किसी एडिशनल फीस के किताबें और स्टडी मटेरियल पढ़ सकेंगे। इसी के साथ इस प्लेटफॉर्म पर अमेरिका (US) और भारत के पब्लिशर्स और एजुकेशन संस्थानों की सैकड़ों किताबें उपलब्ध होंगी। इनमें OpenStax, Open Textbook Library और S Chand Publishing की किताबें शामिल हैं।
ओरिजनल सोर्स के लिंक भी दिए जाएंगे
स्टूडेंट्स इन किताबों की मदद से अपने सवालों के जवाब पा सकेंगे। इसकी खास बात यह है कि जवाब के साथ किताबों के संबंधित पेज नबंर और ओरिजिनल सोर्स के लिंक भी दिए जाएंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स किताबों के कंटेंट से अपने लिए स्टडी गाइड, प्रैक्टिस क्विज, फ्लैशकार्ड और दूसरे लर्निंग मटेरियल भी तैयार कर सकेंगे।
Google की इस घोषणा को उसके Expert Intelligence Initiative से जोड़कर देखा जा रहा है। कंपनी ने पिछले महीने इस पहल की शुरुआत की थी। इसका मकसद अपने AI प्रोडक्ट्स के जरिए स्टूडेंट्स को भरोसेमंद सोर्स से पढ़ाई करने में मदद करना है।
ई-बुक्स को भी इस पर जोड़ सकते थे स्टूडेंट्स
इससे पहले स्टूडेंट्स Google Play Books से खरीदी गई कुछ ई-बुक्स को भी इस प्लेटफॉर्म पर जोड़ सकते थे। अब Google इस सुविधा को और बढ़ा रहा है, ताकि स्टूडेंट्स को पढ़ाई से जुड़ी किताबें और स्टडी मटेरियल आसानी से मिल सकें।
इसी के साथ स्टूडेंट्स जब कोई टेक्स्टबुक Notebook में जोड़ेंगे, तो उन्हें मिलने वाले हर जवाब की जानकारी सीधे उसी किताब से ली जाएगी। जवाब के साथ इनलाइन citations और ओरिजिनल सोर्स के डायरेक्ट लिंक भी मिलेंगे। Gemini Notebook की मदद से स्टूडेंट्स टेक्स्टबुक के कंटेंट को अपनी जरूरत के हिसाब से स्टडी गाइड, प्रैक्टिस क्विज, फ्लैशकार्ड और दूसरे लर्निंग रिसोर्स में भी बदल सकते हैं।
टेक्स्टबुक कैसे एक्सेस करे
उपलब्ध टेक्स्टबुक देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने Notebook में जाकर 'Add Sources' ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद 'Textbooks' पर क्लिक करके कैटलॉग में मौजूद किताबें देख सकते हैं।

