CA फाउंडेशन सितंबर सेशन के रिजल्ट की तारीखें जारी: 6 नवंबर को डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड; 2 सितंबर से हुई थी परीक्षा
Published:
1 min read

ICAI की ओर से CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन की परीक्षाएं अब साल में तीन बार कराई जाएगी। AI-इमेज।
एजुकेशन डेस्क. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन एग्जाम सितंबर सेशन के रिजल्ट की डेट्स जारी कर दी है। इसके मुताबिक CA फाउंडेशन का रिजल्ट 6 सितंबर को जारी किया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org. पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिकॉर्ड्स के मुताबिक ये परीक्षा 2, 5, 7 और 9 तारीख को हुई थी।
कैसे चेक करें स्कोरकार्ड
- पहले ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।
- अब CA Foundation September 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इन वेबसाइट्स से कर सकेंगे रिजल्ट चेक
अब साल में 3 बार होगी परीक्षा
ICAI की ओर से CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन की परीक्षाएं अब साल में तीन बार जनवरी, मई और सितंबर में होगी। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने के लिए कैंडिडेट्स को कोर्स के तीनों लेवल की परीक्षाएं पास करना जरूरी होता है। इन सभी लेवल को क्लियर करने के बाद ही कैंडिडेट्स चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में सर्टिफाइड हो सकते हैं।

