ईरान में वॉर से पीछे हट सकता है US: लंबी जंग से भी बचने के लिए ट्रम्प को सलाह; मिडटर्म इलेक्शन पर निगेटिव इंपेक्ट की आशंका
Published:
2 min read

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने 9 मार्च को रिपब्लिकन मेम्बर्स इश्यूज कॉन्फ्रेंस में शिरकत की।
इंटरनेशनल डेस्क. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के एडवाइजर्स ने उन्हें सलाह दी है कि अब US को ये कहते हुए ईरान जंग से पीछे हट जाना चाहिए कि हमारा काम पूरा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ एडवाइजर्स ने कहा है कि ऐसा करने से सरकार इसे सक्सेसफुल ऑपरेशन बता पाएगी और लंबी जंग से भी बच जाएगी।
हालांकि, ट्रम्प के पॉलिटिकल बेस के ज्यादातर लोगों ने ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन का सपोर्ट किया था। न्यूज एजेंसी वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, एडवाइजर्स ने ट्रम्प से कहा है कि जंग लंबी खिंचने से धीरे-धीरे सपोर्ट भी कम हो जाएगा।
US की ज्यादातर जनता जंग के खिलाफ
हालिया पब्लिक सर्वेज में ये बात सामने आई है कि ज्यादातर अमेरिकियों ने जंग का विरोध किया है। इसमें इकोनॉमिक प्रॉब्लम्स सबसे बड़ा फैक्टर है। ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट के डर से क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर पर बैरल से ज्यादा हो गई है। ट्रम्प के सलाहकार इसे अलार्म की तरह देख रहे हैं। साथ ही रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने भी ट्रम्प को आगाह किया है कि जंग का निगेटिव असर मिडटर्म इलेक्शन्स पर भी दिख सकता है।
असमंजस में ट्रम्प
पॉलिटिकिटल प्रेशर के चलते ट्रम्प ने जंग जल्दी खत्म करने का इशारा दिया है। ट्रम्प ने मियामी में रिपब्लिकन सांसदों के सामने कहा कि हमें बुरे लोगों से छुटकारा पाने के लिए मिडिल-ईस्ट में थोड़ा ही वक्त लगेगा।

एक तरफ ट्रम्प थोड़े वक्त में वॉर से निकलने की बात कर रहे हैं। दूसरी ओर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर ऑयल शिप्स को रोकने की कोशिश की तो USA ईरान पर 20 गुना ताकत से हमला करेगा।
ये भी पढ़ें..
ईरान को ट्रम्प की धमकी: बोले- जीत तक जंग जारी रहेगी,

