यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर रूस का हमला: दो पैसेंजर ट्रेनों को ड्रोन से टारगेट बनाया, 13 यात्रियों की मौत 10 घायल
Published:
2 min read

यूक्रेन के नीप्रो शहर के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह रूसी ड्रोन से हमला हुआ
इंटरनेशनल डेस्क। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के नीप्रो शहर के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह रूसी ड्रोन से हमला हुआ। ऑफिसर के मुताबिक, एक जेट-पावर्ड रूसी ड्रोन ने उस प्लेटफॉर्म को सीधे निशाना बनाया, जहां दो पैसेंजर ट्रेनें खड़ी थीं। इनमें एक सबअर्बन इलेक्ट्रिक लोकल और दूसरी पैसेंजर ट्रेन थी।
इस हमले में कम से कम 13 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हुए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इसे भयानक हमला बताया।
ट्रेन पर ड्रोन हमला
यूक्रेन की सरकारी रेलवे कंपनी उक्रजालिज्नित्सिया (Ukrzaliznytsia) और लोकल ऑफिसर के अनुसार, ड्रोन हमला उस वक्त हुआ, जब ट्रेन नंबर 866 नीप्रो से जेपोरिजिया प्लेटफॉर्म पर रवाना होने के लिए खड़ी थी।

रेलवे चेयरमैन ओलेक्सांद्र पेर्टसोव्स्की के मुताबिक, हमले से पहले ही एलिवेटेड थ्रेट लेवल का अलर्ट जारी किया गया था। इसके बावजूद प्लेटफॉर्म पर भीड़ मौजूद थी, जिसके चलते कई लोगों की जान पर बन आई।
रीजनल गवर्नर ओलेक्सांद्र गांजा और नीप्रो के मेयर बोरिस फिलातोव ने इस घटना को शहर के लिए एक ट्रेजेडी बताया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी टीमें घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं।
रूस पर प्रतिबंधों की मांग
हमले के तुरंत बाद प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर इंटरनेशनल कम्युनिटी से कार्रवाई की अपील की। जेलेंस्की ने रोपियन यूनियन (EU), अमेरिका और G7 देशों से रूस पर तुरंत स्ट्रिक्ट इकोनॉमिक और मिलिट्री सैंक्शंस लगाने की अपील की।
उन्होंने कहा - जब तक युद्ध जारी है और बेगुनाह लोगों की जान जा रही है, तब तक मॉस्को और उसकी मिलिट्री मशीनरी पर लगे प्रतिबंधों में किसी भी कीमत पर ढील नहीं दी जानी चाहिए।
यूक्रेनी ऑफिसर के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी सेना लगातार देश के सिविल ट्रांसपोर्ट और रेलवे नेटवर्क को निशाना बना रही है। इसी नेटवर्क के जरिए वॉर-हिट एरियाज से लोगों को सुरक्षित निकाला जाता है और जरूरी सामान पहुंचाया जाता है।

