लंदन से लौटी छात्रा की पुणे में संदिग्ध मौत: बैंक ट्रांजैक्शन से परिवार को लगी खबर, फ्लैट में मिला शव
Published:
3 min read

लंदन में रह कर पढ़ रही मुग्धा देशमुख परिवार को बिना बताए भारत लौट आई थी। उसकी डेड बॉडी पुणे एक पॉश सोसायटी में मिली है।
इंटरनेशनल डेस्क। लंदन में रह रही महाराष्ट्र की 34 वर्षीय युवती की पुणे में मौत हो गई। उसकी डेड बॉडी एक पॉश सोसाइटी के किराए के फ्लैट में मिला। हैरानी की बात यह है कि वह महीनों पहले परिवार को बिना बताए भारत लौट आई थी। पुणे में अकेले रह रही थी। परिवार को उसकी वापसी का पता तब चला, जब बैंक स्टेटमेंट में भारतीय फूड डिलीवरी ऐप्स के ट्रांजैक्शन दिखाई दिए।
मृतका की पहचान मुग्धा देशमुख के रूप में हुई है। वह छत्रपति संभाजीनगर की रहने वाली थीं। पुलिस ने पुणे के गहुंजे मे लोढ़ा बेलमोंडो कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट से उनका शव बरामद किया। शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आया है कि मुग्धा ने यह फ्लैट अप्रैल महीने में ही किराए पर ले लिया था, लेकिन उसने यहां अगस्त में रहना शुरू किया था।
फोन बंद होने पर शुरू हुई तलाश
पुलिस जांच और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुग्धा पिछले साल जुलाई में एमबीए की पढ़ाई के लिए लंदन गई थीं। वहां वह अकेले रहकर पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम जॉब कर रही थीं। मुग्धा लगातार फोन और मैसेज के जरिए अपने परिजनों के संपर्क में थीं, जिससे किसी को भी उनके भारत लौटने का अंदेशा नहीं हुआ।
24 अक्टूबर को मुग्धा ने परिवार के कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया और कुछ ही देर में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। घबराए माता-पिता ने लंदन में रहने वाली उसकी एक सहेली से बात किया। सहेली ने बताया कि उसकी 22 अक्टूबर को मुग्धा से चैट पर बात हुई थी। जब सहेली ने लंदन पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, तो लंदन पुलिस ने पासपोर्ट और इमिग्रेशन रिकॉर्ड्स देखकर बताया कि मुग्धा तो अगस्त के अंत में ही ब्रिटेन छोड़ चुकी हैं।
बैंक स्टेटमेंट में फूड डिलीवरी ट्रांजैक्शन से खुला राज
लंदन पुलिस की जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इंडियन ऑफिशियल्स और इंडियन हाई कमीशन से मदद मांगी। तलाश के दौरान मुग्धा के पिता ने जब उसका बैंक अकाउंट स्टेटमेंट चेक किया, तो उसमें 8 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच फूड डिलीवरी ऐप्स के कई ट्रांजैक्शन मिले।
कुछ ट्रांजैक्शन छत्रपति संभाजीनगर के उस्मानपुरा इलाके के आस पास के शॉप का पाए गए, जिससे परिवार को यकीन हो गया कि मुग्धा विदेश में नहीं बल्कि भारत में ही रह रही थी।
चाबी वाले की मदद से खोला फ्लैट
परिजनों की सूचना पर महाराष्ट्र पुलिस ने तुरंत टेक्निकल सर्विलांस शुरू किया। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मुग्धा की अंतिम लोकेशन पिंपरी-चिंचवड़ के गहुंजे केर लोढ़ा बेलमोंडो कॉम्प्लेक्स में ट्रेस की।
पिंपरी चिंचवड़ के शिरगांव पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर देवेंद्र चव्हाण ने बताया-संभाजीनगर पुलिस से सूचना मिलने पर हमारी टीम गहुंजे के उस फ्लैट पर पहुंची जहां मुग्धा रह रही थीं। फ्लैट अंदर से बंद था। हमने एक चाबी बनाने वाले की मदद से ताला खुलवाया और घर के अंदर गए, जहां मुग्धा मृत अवस्था में पाई गईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुग्धा के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट या निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

