स्पेन ट्रेन हादसे में 68 लोगों की मौत: ट्रांसपोर्ट मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर लोग; पुलिस के साथ झड़प
Published:
3 min read

स्पेन ट्रेन हादसे के बाद ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ, जो बाद में हिंसक हो गया।
इंटरनेशनल डेस्क। स्पेन में 28 अक्टूबर को हुए हाई-स्पीड ट्रेन हादसे में कम से कम 68 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार रात मैड्रिड में ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के बाहर 1,000 से ज्यादा प्रोटेस्टर्स जुटे और हादसे को लेकर विरोध जताया।
प्रोटेस्ट के दौरान हालात बिगड़ गए, गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर कांच की बोतलें और फ्लेयर्स फेंकने शुरू कर दिए। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए रॉयट पुलिस ने लाठीचार्ज किया और टियर गैस छोड़ दिया।

हादसे वाली जगह पर 500 से ज्यादा इमरजेंसी और मिलिट्री रेस्क्यू वर्कर्स तैनात किए गए हैं। रेस्क्यू वर्कर्स क्रेन और फ्लडलाइट्स की मदद से ट्रेन की डैमेज्ड कोच को काटकर डेड बॉडीज और घायलों को बाहर निकाल रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद मैड्रिड और अंदालुसिया रीजन के बीच सभी हाई-स्पीड ट्रेन सर्विसेज सस्पेंड कर दी गई हैं।
मंत्री के इस्तीफे की मांग
हादसे को लेकर आम लोगों और रेलवे यूनियनों ने नाराजगी जताई। मिनिस्ट्री के बाहर जुटे प्रोटेस्टर्स ने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके पोस्टरों पर ऑस्कर पुएंते, मिनिस्टर ऑफ डेथ, क्रिमिनल और करप्शन जानलेवा है जैसे नारे लिखे थे।
स्पेन की ट्रेड यूनियन CSIF ने भी ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के इस्तीफे की मांग की है। यूनियन का आरोप है कि मिनिस्टर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय रेलवे ट्रैफिक हेड और दूसरे ऑफिसर पर हादसे की जिम्मेदारी डालने की कोशिश कर रहे हैं।
यूनियन ने यह भी दावा किया कि उसने सितंबर में ही चेतावनी दी थी कि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अदिफ में कर्मचारियों से जरूरत से ज्यादा काम कराया जा रहा है। यूनियन के मुताबिक,एक्सेसिव वर्किंग आवर्स की वजह से रेलवे सेफ्टी पर असर पड़ सकता है।
स्पेन ट्रेन हादसे की तस्वीरें






कैसे हुआ यह हादसा
यह ट्रेन हादसा बुधवार को मैड्रिड-सेविले हाई-स्पीड रेल लाइन पर टोलेडो के उरदा और लॉस येबेनेस के पास हुआ। मैड्रिड से सेविले जा रही रेनफे की हाई-स्पीड ट्रेन पटरी पर पहले से खड़ी एक दूसरी हाई-स्पीड ट्रेन इरियो से पीछे से टकरा गई। शुरुआती जांच में पता चला कि मैड्रिड और सेविले के बीच 63 किलोमीटर के रेल सेक्शन में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी आई थी।
ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ऑस्कर पुएंते ने एक्सेप्ट किया कि सिस्टम के मैनुअल कंट्रोल में जाने के बाद कंट्रोल सेंटर से रेनफे ट्रेन को रेड सिग्नल होने के बावजूद आगे बढ़ने का इंस्ट्रक्शन दिया गया था। मिनिस्टर ने इस आदेश को समझ से बाहर बताया।
अपोजिशन पार्टी ने कैंपेन और रैलियां रोकी
इस हादसे को स्पेन की पेड्रो सांचेज सरकार के लिए पॉलिटिकल मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी साल जनवरी में अदामुज में हुए ट्रेन हादसे में 45 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। अब दूसरे रेल हादसे ने स्पेन के रेलवे सेफ्टी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राइम मिनिस्टर पेड्रो सांचेज ने इस हादसे को टेरिबल ट्रेजेडी बताते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगले महीने होने वाले चुनावों से ठीक पहले हुए इस हादसे के बाद अपोजिशन पीपुल्स पार्टी (PP) ने अपने सभी इलेक्शन कैंपेन और रैलियां फिलहाल रोक दी हैं।

