UN की रिपोर्ट में दाऊद को भारत में बताया: भारत ने आपत्ति जताई; डिप्लोमैट बोले- वह ओसामा की तरह पाकिस्तान में रह रहा
Published:
4 min read

भारत ने यूएन की रिपोर्ट में डी-कंपनी को भारत में मौजूद बताने पर आपत्ति जताई। रघु पुरी ने कहा कि दाऊद इब्राहिम 2003 से पहले देश छोड़ चुका था और पाकिस्तान में रह रहा है।
UN में भारत के परमानेंट मिशन के फर्स्ट सेक्रेटरी रघु पुरी ने कहा- ऐसी गलतियां UN की साख को नुकसान पहुंचाती हैं।

