ट्रम्प पर रेप का आरोप: पूर्व मिस स्विटजरलैंड बोलीं- होटल में जबरदस्ती की थी; 3 नवंबर को मिडटर्म वोटिंग- अब क्या होगा
Published:
1 min read

ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में फॉर्मर मिस स्विटजरलैंड बियाट्रिस क्यूल से रेप किया था।
इंटरनेशनल डेस्क. अमेरिका की मेन अपोजिशन पार्टी डेमोक्रेट्स ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प पर रेप जैसा गंभीर आरोप लगाया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक- ट्रम्प ने 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में फॉर्मर मिस स्विटजरलैंड बियाट्रिस क्यूल से रेप किया था। क्यूल ने इस बारे में अमेरिकी पार्लियामेंट्री कमेटी को बयान दिया है। दूसरी तरफ, व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित यानी पॉलिटिकली मोटिवेटेड बताया है।
बहरहाल, 3 नवंबर को मिडटर्म इलेक्शन को देखते हुए यह मुद्दा ट्रम्प को सियासी तौर पर बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकता है। ‘राज एक्सप्रेस’ के इस इंटरनेशनल एक्सप्लेनर में आज बात इसी मुद्दे पर....चलिए शुरू करते हैं।





