फ्लोरिडा में प्लेन क्रैश में 9 की मौत: इसी कंपनी के प्लेन हादसे में हुई अजित पवार समेत कई हस्तियों की मौत, जानें यह कॉर्पोरेट क्लास की खास क्यों
Published:
6 min read

अमेरिका के फ्लोरिडा में लीयरजेट 60 (Learjet) एयरक्राफ्ट क्रैश में 9 लोगों की मौत हो गई। फोटो- सोशल मीडिया
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के फ्लोरिडा में लीयरजेट 60 (Learjet 60) एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इसमें पायलट का लास्ट मेडे कॉल भी रिकॉर्ड हुआ है। इसमें पायलट कह रहे हैं- हम 8 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे आ रहे हैं... मेडे, मेडे। अब यह रफ्तार 10 हजार फीट प्रति मिनट हो गई है। प्लेन ओवरस्पीड में है और 20 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहा है। बाहर देखो, जैक... हमारे पास समय नहीं बचा है। हम जमीन से टकराने वाले हैं।
बता दें कि लीयरजेट वही कंपनी है जिसके प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार समेत दुनिया की कई नामचीन हस्तियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, फ्लोरिडा में लीयरजेट 60 क्रैश हुआ, जबकि अजित पवार का प्लेनलीयरजेट 45XR (Learjet 45XR) था।
राज एक्सप्रेस के इस इंटरनेशनल एक्सप्लेनर में जानेंगे कि आखिर फ्लोरिडा में हादसा कैसे हुआ और अब तक क्या जानकारी मिली, इस प्लेन में किन टेक्निकल ग्लिच की बातें सामने आ चुकी है और आखिरी यह प्लेन कॉर्पोरेट और पॉलिटिकल क्लास के लोगों की पसंद क्यों है.. तो चलिए शुरू करते हैं....
पहले फ्लोरिडा वाले क्रैश को समझते हैं
फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी के ग्रीनएकर्स में 1 और 2 नवंबर की दरमियानी रात लीयरजेट 60 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। प्लेन रिहायशी इलाके में एक सड़क पर गिरा। टक्कर के बाद आग का बड़ा गोला नजर आया। US ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर सीन डफी ने बताया कि प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।
फ्लोरिडा में प्लेन क्रैश का यह वीडियो सामने आया है।
यह प्लेन टेक्सास के ऑस्टिन से रवाना हुआ था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 (Flightradar24) के मुताबिक, प्लेनकरीब 41 हजार फीट की ऊंचाई तक गया। इसके बाद फ्लोरिडा के नेपल्स के पास नीचे आने लगा। कुछ देर के लिए यह फिर ऊपर चढ़ा, लेकिन बाद में तेजी से नीचे गिरने लगा। हादसे की वजह अभी पता नहीं चल सकती है
हादसे की जगह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो आईलैंड वाले घर से करीब 15 किलोमीटर दूर थी। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
लीयरजेट बिजनेस-पॉलिटिकल क्लास की पसंद क्यों
लीयरजेट प्लेन्स का इस्तेमाल आम पैसेंजर फ्लाइट्स के लिए नहीं, बल्कि प्राइवेट और एग्जीक्यूटिव ट्रैवल (Executive Travel) के लिए होता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत तेज रफ्तार और ज्यादा ऊंचाई पर उड़ने की कैपेसिटी है। यही वजह है कि यह कॉर्पोरेट और पॉलिटिकल क्लास की पसंदीदा है

अलग-अलग मॉडल के हिसाब इन प्लेन्स मैक्सिमम स्पीड करीब 860 से 900 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। कुछ मॉडल 51 हजार फीट तक की ऊंचाई पर उड़ सकते हैं। इससे बिजनेस से जुड़े लोगों को एक शहर से दूसरे शहर पहुंचने में समय बचता है।
लीयरजेट प्लेन्स को कहते है फ्लाइंग बोर्डरूम
लीयरजेट प्लेन्स को उड़ता हुआ बोर्डरूम (Flying Boardroom) भी कहा जाता है। इनके केबिन में आमतौर पर 6 से 8 लोगों के बैठने की जगह होती है। यह प्लेन लग्जरी सिम्बल माने जाते हैं। आम तौर पर इससे सफर करना अमीरी की निशानी मानी जाती है।

इस कंपनी के कुछ प्लेन्स में मीटिंग टेबल, सैटेलाइट फोन और वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। इससे सफर के दौरान मीटिंग कर सकते हैं और काम से जुड़ी बातचीत कर सकते हैं। बड़े बिजनेस ग्रुप्स के CEO, लीडर्स, मिनिस्टर, फिल्मी सितारे और खिलाड़ी इनका इस्तेमाल करते हैं।
लीयरजेट के प्लेन क्रैश में कई नामचीन हस्तियों की जान गई
- 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार का चार्टर्ड विमान Bombardier Learjet 45XR (रजिस्ट्रेशन: VT-SSK) पुणे के बारामती हवाई अड्डे के पास क्रैश हो गया था।

यह हादसा घने कोहरे के बीच लैंडिंग रूफटॉप रनवे पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुआ, जिसमें अजीत पवार सहित विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत गई। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) इस क्रैश की जांच कर रहा है

- साल 1999 में अमेरिकी गोल्फर पेन स्टीवर्ट (Payne Stewart) का लीयरजेट 35 प्लेन क्रैश हुआ था। प्लेन में केबिन प्रेशर (Cabin Pressure) कम हो गया था। इससे पायलट और यात्री बेहोश हो गए। प्लेन ऑटो पायलट (Autopilot) पर करीब 4 घंटे तक उड़ता रहा और फ्यूल खत्म होने के बाद साउथ डकोटा में गिर गया।

( (Dzemal Bijedic) का लीयरजेट 25 प्लेन खराब मौसम में पहाड़ से टकरा गया था। इस हादसे में बियेदिच की पत्नी की भी मौत हो गई थी।
- मेक्सिको और अमेरिका की बेहद पॉपुलर सिंगर, सॉन्गराइटर और टेलीविजन स्टार जेनी रिवेरा (Jenni Rivera) की भी लीयरजेट क्रैश में मौत हुई थी। उन्हें लैटिन म्यूजिक वर्ल्ड में दीवा ऑफ बंडा कहा जाता था।

जेनी रिवेरा एक कॉन्सर्ट के बाद मेक्सिको में एक Learjet 25 विमान से सफर कर रही थीं। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद प्लेन आउट ऑफ कंट्रोल हो गया और तेज रफ्तार (लगभग वर्टिकल नोज-डाइव) से पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया। हादसे में जेनी समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी।
लीयरजेट प्लेन्स में मिल चुके हैं टेक्निकल ग्लिच
लीयरजेट प्लेन्स की टेक्निकल जांच में भी पहले कुछ कमियां सामने आ चुकी हैं। साल 2008 में लीयरजेट 60 के एक हादसे की जांच में अमेरिकी एजेंसी एनटीएसबी (NTSB) ने पाया था कि टायरों में हवा का प्रेशर कम होने से वे फट गए थे। जांच में थ्रस्ट रिवर्सर (Thrust Reverser) के डिजाइन से जुड़ी कुछ समस्याएं भी सामने आई थीं। इसके बाद विमानों में जरूरी मॉडिफिकेशन किए गए थे।
लीयरजेट प्लेन्स आम तौर पर हाईस्पीड पर फ्लाई करते हैं। इसके साथ ही इनकी लैंडिंग के लिए भी छोटे या पहाड़ी इलाकों के रनवे का इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि ऐसे प्लेन्स को लैंड कराने के लिए ऐसे पायलट की जरूरत होती है जो बेदह एक्सपीरिएंस्ड हो। थोड़ी भी गलती होने पर प्लेन क्रैश होने का डर रहता है।

