CM विजय के बेटे की 'किडनैपिंग' का मजेदार किस्सा: एक फैन बच्चे को स्कूल से उठा ले गया, फिर खुद छोड़ने आया; आखिर वजह क्या थी
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. तमिलनाडु CM विजय के बेटे जेसन जोसेफ का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि बचपन में पिता के फैन ने उन्हें किडनैप कर लिया था। हालांकि, यह कोई असल किडनैपिंग नहीं थी। बस फैन इसके सहारे एक्टर से मिलना चाहता था।
यह वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ, जब विजय और पत्नी संगीता की तलाक की खबरें चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि जेसन ने भी पिता से रिश्ता तोड़ लिया है। इंस्टाग्राम पर उन्हें अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जेसन ने कभी विजय को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं किया था।
किडनैपिंग की पूरी कहानी जानिए
वायरल वीडियो में जेसन एक्टर जेमिनी मणि के बेटे से बात करते दिखे। उन्होंने किडनैपिंग की कहानी सुनाई। जेसन ने बताया कि जब वो पांचवीं में पढ़ते थे, तब एक दिन जेमिनी मणि उन्हें स्कूल से अपने साथ ले गए। जेसन को लगा कि उनकी किडनैपिंग हो गई है। इस वजह से उन्होंने रास्ते में अपना स्कूल बैग भी फेंक दिया। हालांकि, कुछ देर बाद जब विजय की कार स्कूल आई जो जेमिनी ने जेसन को कार में बिठा दिया। उन्हें लगा था कि इस बहाने में वो एक्टर का दीदार कर पाएंगे।
कुछ समय पहले जेमिनी मणि ने भी यह किस्सा Rednool के इंटरव्यू में शेयर किया था। कहा था- जेसन पांचवीं में पढ़ते थे। उस वक्त मैं एक कंपनी में काम कर रहा था। हमारे MD का सर बेटा भी जेसन के स्कूल में पढ़ता था। मैं MD के बेटे को रिसीव करने जाता था। विजय भी हफ्ते में 2-3 बार जेसन को पिक करने आते थे। मैं एक बार विजय को देखना चाहता था। एक दिन मैं जैसन को गोद में लेकर एक्टर की कार की तरफ भागा। मुझे अंदाजा था कि अगर मैं कार का दरवाजा खोलूंगा तो विजय को देख पाऊंगा। आखिरकार मैं अपने मकसद में सफल रहा।
कुल मिलाकर यह एक असल किडनैपिंग नहीं थी। जेसन ने मजाकिया अंदाज में इसे किडनैंपिग कहा था।

