सौरभ जोशी ने एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर उठाए सवाल: बोले- कार का माइलेज 17 से 5 पर आ गया; जानें 20 पेट्रोल को लेकर सरकार ने क्या कहा
Published:
3 min read

एंटरटेनमेंट/नेशनल डेस्क। इंडिया के फेमस ब्लॉगर सौरभ जोशी ने हाल ही में अपनी लग्जरी कार की परफॉर्मेंश डाउन होने पर चिंता जताई है। इसको लेकर सौरभ ने दावा किया है कि देश में एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल के बढ़ते इस्तेमा की वजह से उनकी कार का माइलेज काफी कम हो गया है।
यूट्यूब पर अपलोड की हुई वीडियो में जताई चिंता
सौरभ जोशी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने अपनी मर्सिडीज-बेंज लग्जरी SUV के डैशबोर्ड की लाइव रीडिंग दिखाई और कहा- कल मैंने आपको दिखाया था कि हमारी कार का माइलेज 17 से सीधे 9 पर आ गया था। और पता है आज कितना हो गया है? आज यह 5 तक पहुंच गया है...देखिए, इसमें 5 का माइलेज दिख रहा है।" इसी के साथ उन्होंने आगे कहा- कि ये सब एथेनॉल के कारण हो रहा है।
पहले उनकी कार 800km तक की ड्राइविंग रेंज दिखाती थी
सौरभ ने बताया कि पहले उनकी कार में फुल टैंक पेट्रोल भरवाने पर करीब 800 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दिखाई देती थी, लेकिन अब टैंक फुल कराने के बाद यह घटकर करीब 480 किलोमीटर रह गई है। उनका कहना है कि माइलेज में आई इस बड़ी गिरावट से उन्हें चिंता है कि कहीं उनकी मर्सिडीज-बेंज की पेट्रोल इंजन को कोई नुकसान न पहुंच जाए। वीडियो में उन्होंने कहा, "पता नहीं ये कार कब खराब हो जाए... आजकल तो पेट्रोल भरवाने से भी डर लगता है।" हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास Mercedes-Benz G-Wagon का इलेक्ट्रिक वर्जन भी है। इसलिए उस गाड़ी में उन्हें एथेनॉल वाले पेट्रोल की चिंता नहीं रहती।
इसको लेकर सराकर का क्या कहना है
भारत सरकार देशभर में 20% एथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) को बढ़ावा दे रही है। इसका मकसद पेट्रोल-डीजल पर देश की निर्भरता कम करना, कच्चे तेल (Crude Oil) के आयात में कमी लाना और प्रदूषण घटाना है। लेकिन हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि E20 पेट्रोल से कारों के इंजन खराब हो रहे हैं।
इन दावों के बाद कई वाहन मालिकों के मन में भी सवाल खड़े हो गए कि क्या पुराने इंजन इस ईंधन के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसको लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि-सोशल मीडिया पर जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे गलत जानकारी पर आधारित हैं। अब तक ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आया है जिसमें किसी कार का इंजन सिर्फ E20 पेट्रोल की वजह से खराब हुआ हो। उन्होंने आलोचकों से कहा कि अगर किसी के पास ऐसा कोई ठोस सबूत है तो वह सामने लाए।

