रक्षा बंधन स्पेशल 2026: बिपाशा-रॉकी से आलिया-यश तक खास है इन सेलेब्स का रिश्ता; यहां तस्वीरें...
Published: Updated:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्मी दुनियाा के कई सितारे बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के साथियों के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ देने से लेकर ‘टॉम एंड जेरी’ की तरह मजेदार नोकझोंक तक, कई सेलेब्स ने इंडस्ट्री में ही भाई-बहन जैसा खास रिश्ता बनाया है। आज रक्षा बंधन के खास मौके पर आइए नजर डालते हैं उन सितारों पर, जिन्होंने एक-दूसरे को भाई-बहन के रूप में अपनाया और किन बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने भाई-बहनों के साथ इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया।

एक्ट्रेस बिपाशा बसु फैशन डिजाइनर रॉकी एस को अपना भाई मानती हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है और वो एक-दूसरे के खास पलों का हिस्सा भी बनते हैं। बिपाशा और रॉकी रक्षाबंधन साथ मनाते हैं।

करण जौहर के बेटे यश जौहर,एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए छोटे भाई जैसे हैं। रक्षाबंधन के मौके पर आलिया यश को राखी बांधती हैं, जिससे यह त्योहार उनके लिए और भी खास बन जाता है। यहां 2019 में हुए रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की उनकी सबसे प्यारी तस्वीर।

बॉलीवुड स्टार सलमान खान और पॉलिटिशियन बीना काक ने कई हिंदी फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जैसी फिल्में शामिल हैं। बीना काक, सलमान को अपना भाई मानती है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान के साथ बिताए कई खास और यादगार पलों की तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं।
आइए अब नजर डालते हैं कुछ सेलेब्स की पिछले साल की राखी की तस्वीरों पर....

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनके साथ एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा था कि- ‘हैप्पी राखी।’ तस्वीर में दोनों आउटफिट ट्विनिंग करते नजर आए।

अक्षय कुमार ने भी अपनी बहन अलका भाटिया के साथ एक पोस्ट शेयर किया था।

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने राखी की फोटो शेयर की थी।

