राखी सावंत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को सपोर्ट किया: कहा- हमें 'सरदार जी 3' जरूर देखनी चाहिए; फिल्म फेडरेशन ने दिलजीत को फिल्म 'बॉर्डर 2' से हटाने की मांग की
Published:
2 min read

दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे।
फिल्म 'सरदार जी 3' के चलते पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ विवादों से घिरे हैं। इसी बीच राखी सावंत ने हानिया के सपोर्ट में इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है, 'यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए। इससे हानिया बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हमें उनका सपोर्ट करना चाहिए। कांग्रेचुलेशन हानिया, ब्लेस यू।’

यह पहली बार नहीं है कि राखी ने हानिया की तारीफ की है। इसके पहले उन्होंने 'सरदार जी 3' की ट्रेलर रिलीज के बाद हानिया को बधाई दी थी। एक पोस्ट शेयर करते हुए राखी ने लिखा था, 'बधाई हो हानिया। मैं बहुत खुश हूं। अब आप बॉलीवुड में आ ही गईं। दिलजीत को भी सरदार जी 3 के लिए शुभकामनाएं।'

हानिया को सपोर्ट करने पर ट्रोल हुईं राखी
हानिया को सपोर्ट करने पर राखी को बहुत ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘हमारे देश में हानिया से ज्यादा सुंदर लड़कियां हैं। हमने अपने लोगों को पहलगाम में खोया है। आप फिर भी उन्हें ही सपोर्ट कर रही हैं। सभी इन्हें अनफॉलो करें।’

वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपको शर्म नहीं आ रही है। पहलगाम में जो हुआ, हमारे लोगों को निहत्थे गोली मारी। पोस्ट करने से पहले शर्म करिए आप।'


दिलजीत की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर 2' भी शामिल है। FWICE ने फिल्म के मेकर्स से मांग की है कि इस मूवी से दिलजीत को बाहर कर दिया जाए। फेडरेशन का कहना है कि अगर दिलजीत देशभक्ति वाले फिल्म में नजर आएंगे तो यह देश का अपमान होगा।


दिलजीत ने 22 जून को इंस्टाग्राम हैंडल पर अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर शेयर किया था। इसमें उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आईं। इसी के बाद से दिलजीत को ट्रोल किया जाने लगा।
इस मामले में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के प्रेसिडेंट ने कहा था, 'यह देश के साथ गद्दारी है। पहलगाम अटैक का दर्द भूला नहीं जा सकता। यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो सकती। अगर कोई एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और सिंगर, किसी पाकिस्तानी आर्टिस्ट के साथ काम करता है, तो उसे देश में बैन कर दिया जाएगा।' यही वजह है कि फिल्म अब भारत में रिलीज नहीं हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...

