PM ने रजनीकांत को इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर बधाई दी: बोले- आपकी जर्नी आइकॉनिक है, जवाब में एक्टर ने कहा- यह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान
Published:
3 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्टर रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर बधाई दी है। ऑफिशियल एक्स हैंडल पर रजनीकांत के साथ फोटो शेयर करते हुए PM ने लिखा, ‘आपकी जर्नी आइकॉनिक रही है। अलग-अलग किरदारों से आप ने पीढ़ी दर पीढ़ी के लोगों के मन में एक अलग छाप छोड़ी है। मैं आपकी अच्छी हेल्थ और सक्सेस की कामना करता हूं।’
रजनीकांत ने तारीफ के लिए PM का शुक्रिया किया। एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा- माननीय नरेंद्र मोदी जी, आपकी शुभकामानाओं के लिए बहुत आभारी हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है कि मुझे आप जैसे लीडर से बधाई मिली। आपका आभार। जय हिंद।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बोले- रजनीकांत ने लाइफ का मतलब सिखाया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी इस मौके पर रजनीकांत को बधाई दी। ऑफिशियल एक्स हैंडल पर रजनीकांत के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे करने पर बधाई। अपने करियर में उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन किया है, बल्कि अपनी फिल्मों का सोशल चेंज के लिए भी इस्तेमाल किया है। उनके काम ने कई लोगों को लाइफ का मतलब सिखाया है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
रजनीकांत ने इस तारीफ के लिए चंद्रबाबू नायडू को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा, ‘प्रिय चंद्रबाबू नायडू, आपकी शुभकामानाओं के लिए मैं आभारी हूं। आपका यह मैसेज मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आप जैसे लोगों के ही प्यार और दोस्ती से, मैं सिनेमा में अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। थैंक यू।’
फैंस के लिए एक लेटर शेयर किया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और विपक्षी नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने भी रजनीकांत को इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने की बधाई दी। इसके लिए रजनीकांत ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा- आप सभी और मेरे फैंस ही मेरे लिए भगवान हैं। वे ही मुझे जिंदा रखते हैं। मैं दिल से उनका आभारी हूं।
इसके साथ उन्होंने एक्स हैंडल पर फैंस के लिए एक लेटर भी शेयर किया था।
![]()
'कुली' ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 151 करोड़ कमाए
14 अगस्त को रजनीकांत की फिल्म 'कुली' रिलीज हुई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 151 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसा करने वाली यह सिने इतिहास की पहली तमिल फिल्म बन गई है।
‘कुली’ रजनीकांत के करियर की अब तक की सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली फिल्म मानी जा रही है। इसने साइंस-फिक्शन ब्लॉकबस्टर 2.0 की 60 करोड़ की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यह फिल्म लियो के इंडियन बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड को तोड़ने में चूक गई। लियो ने ओपनिंग डे पर भारत में 66 करोड़ की कमाई की थी।
'कुली' का डायरेक्शन लोकेश कनगराज ने किया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज, शोबिन शाहिर, आमिर खान और श्रुति हासन जैसे बड़े एक्टर्स लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को 350 करोड़ के बजट में बनाया गया है।

