बादशाह-ईशा रिखी का डिवोर्स कन्फर्म : इंस्टा पोस्ट में कहा- हम अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ेंगे; इसी साल मार्च में शादी हुई थी
Published:
2 min read

एंटरटेनमेंट डेस्क. रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने हाल ही में चल रही डिवोर्स लेने की खबरों पर विराम लगा दिया है। उन दोनों ने डिवोर्स की खबरों को सच बताया है। इसको लेकर दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। बता दें कि दोनों ने मार्च में शादी की थी।
पोस्ट में क्या लिखा है
बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मैं और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला हमने एक-दूसरे के आपसी सम्मान के साथ लिया है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। उन्होंने आगे लिखा- इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे किसी तरह की अटकलें न बनाएं। बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में अनबन की खबरें जुलाई में सोशल मीडिया पर सामने आने लगी थीं।

ईशा रिखी ने जून में इंस्टाग्राम के Ask Me Anything सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। तलाक का यह ऐलान उन खबरों के बीच हुआ है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि ईशा रिखी Bigg Boss 20 की कंटेस्टेंट हो सकती हैं। इस शो को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं।
बादशाह की एक बेटी भी है
बादशाह की इससे पहले जैस्मिन मसीह से शादी हुई थी। दोनों अलग हो गए थे और साल 2020 में उनके तलाक को फाइनल कर दिया गया था। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। उनका जन्म जनवरी 2017 में हुआ था।

