एक्टर आशीष कपूर 14 दिन की कस्टडी में भेजे गए: हाउस पार्टी में रेप का आरोप, पुणे से हुए थे गिरफ्तार
Published:
3 min read

एक्टर आशीष कपूर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' समेत कई सीरियल में काम कर चुके हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्टर आशीष कपूर को रेप केस में 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। आशीष को 2 सितंबर को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पुलिस पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया।
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से 5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। पुलिस ने कहा कि उन्हें आशीष का मोबाइल फोन बरामद करना है। इसके साथ की जड़ तक जाने के लिए मामले उनका पोटेंसी टेस्ट भी कराना है। आशीष को जांच के लिए पुणे भी ले जाना होगा।
3 सितंबर को कोर्ट ने इंवेस्टीगेशन के लिए पुलिस को 4 दिन की हिरासत दी थी। हालांकि, तय तारीख 7 सितंबर से पहले ही आशीष को कोर्ट में पेश कर दिया गया।
दरअसल, एक्टर के खिलाफ एक महिला ने 11 अगस्त को FIR दर्ज किया था। महिला ने उनके खिलाफ रेप, जोर-जबरदस्ती करने और चोट पहुंचाने जैसे आरोप लगाए थे।
आशीष का मोबाइल फोन सह-आरोपी के पास
सुनवाई के दौरान आशीष कपूर के एडवोकेट दीपक शर्मा, राजन ओबेरॉय और सोमेश ओबेरॉय ने कहा- मोबाइल फोन आशीष के पास नहीं, बल्कि सह-आरोपी कपिल गुप्ता और रितु गुप्ता के पास है। कपिल गुप्ता को पहले ही एंटीसिपेटरी बेल मिल चुकी है। ऐसे में आशीष को पुलिस हिरासत में रखना जरूरी नहीं हैं।
महिला ने गैंगरेप के आरोप लगाए थे
महिला ने अपनी शिकायत में कहा- मुझे आशीष कपूर के पड़ोस में एक पार्टी में बुलाया गया था। वहां, उन्होंने मुझे ड्रिंक करने को कहा। इसके बाद मैं बेहोश हो गई। इसके बाद मुझे वॉशरूम में ले जाकर मेरे साथ रेप किया गया। साथ ही इसका वीडियो भी बनाया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष और महिला की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद आशीष ने उसे अपने दोस्त के घर पर पार्टी के लिए बुलाया। वहीं यह घटना हुई।
वहीं, पुलिस ने कहा- महिला ने शुरुआत में कई लोगों के नाम लिए थे, लेकिन बाद में अपना बयान बदलते हुए सिर्फ आशीष कपूर पर रेप का आरोप लगाया। इससे पहले महिला ने कपिल गुप्ता और रितु गुप्ता का भी नाम लिया था।
दूसरी तरफ, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान खंगाले थें। इसमें सामने आया कि आशीष और महिला वॉशरूम में साथ गए थे। जब वे बाहर नहीं आए तो बाकी मेहमानों ने दरवाजा खटखटाया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच बहस भी हुई।
आशीष कपूर का करियर
आशीष कपूर टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचान चेहरा हैं। उन्होंने सारस्वतिचंद्र, लव मैरिज और अरेंज्ड मैरिज, चांद छुपा बादल में, देखा एक ख्वाब, मोल्की रिश्तों की अग्निपरीक्षा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, वो अपना सा और बंदिनी जैसे शोज में काम किया है।

