धमतरी में महानदी में तैरती दिखीं शराब की बोतलें: निकालने के लिए लोगों ने लगाया देसी जुगाड़, पुल पर उमड़ी भीड़
Published:
2 min read

शराब की दुकान आई बाढ़ की चपेट में, देशी शराब की बोतलें पानी में बहकर नदी में तैरने लगीं
धमतरी। महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कुरुद इलाके के नारी गांव में बाढ़ के पानी की चपेट में देशी शराब की दुकान भी आ गई। दुकान में कार्टून में रखी देशी शराब की बोतलें पानी में बहकर महानदी में तैरने लगीं, जिन्हें देखने के लिए पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
महानदी में तैरने लगीं शराब की बोतलें
बताया जा रहा है कि बारिश का पानी बढ़ने से नारी गांव स्थित देशी शराब की दुकान डूब गई। दुकान में रखी देशी शराब की भरी बोतलें कार्टून से निकलकर पानी में बहने लगीं और महानदी में तैरती नजर आईं। शराब की बोतलों को नदी में तैरता देखने के लिए पुल के ऊपर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। आसपास के गांवों से भी लोग वहां पहुंचने लगे।
जाल लेकर बोतलें निकालने में जुटे लोग
महानदी में तैरती शराब की बोतलों को बाहर निकालने के लिए कुछ लोगों ने देसी जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया। लोग अपने-अपने तरीके से नदी से बोतलें निकालने की कोशिश करते नजर आए। कुछ लोग मछली पकड़ने वाले जाल लेकर नदी में उतरे और शराब की बोतलों को जाल में फंसाकर बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। हर कोई अपने तरीके से महानदी से शराब की बोतलें निकालने का जुगाड़ करता दिखाई दिया।
पुल पर जमा हुई लोगों की भीड़
महानदी में तैरती शराब की बोतलों को देखने और उन्हें निकालने की कोशिश करने वालों की वजह से पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाढ़ के बीच शराब की बोतलों को लेकर लोगों की यह कोशिश इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- गरियाबंद में बारिश बनी आफत : मैनपुर में सोते परिवार पर भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबे लोग

