आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने पर भड़की आदिवासी कांग्रेस: कांकेर में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, नाम पूर्ववत न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Published:
2 min read

आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का विरोध
कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किए जाने के निर्णय का छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने विरोध किया है। इस संबंध में जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी उत्तर बस्तर कांकेर के जिलाध्यक्ष सुनाराम तेता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विभाग का पूर्व नाम यथावत रखने की मांग की गई है।
आदिम जाति विकास विभाग के नाम बदले जाने पर आदिवासि कांग्रेस को आपत्ति
ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किए जाने के निर्णय पर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस को आपत्ति है। संगठन का कहना है कि विभाग का पुराना नाम आदिम जाति विकास विभाग ही रखा जाना चाहिए तथा नाम परिवर्तन के निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
मांग पूरी न होने पर प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
आदिवासी कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शासन द्वारा विभाग का नाम पूर्ववत नहीं किया गया, तो प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान, सम्मान और जनभावनाओं से जुड़े इस विषय को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री को पत्र
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि मामले को राज्य शासन तक पहुंचाकर विभाग का नाम पूर्ववत रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन पर अपनी सहमति जताते हुए विभाग के नाम को लेकर संगठन की मांग का समर्थन किया।
सुनाराम तेता, जिलाध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस कमेटी, उत्तर बस्तर कांकेर

