पश्चिम बंगाल सरकार ने DA बढ़ाने का ऐलान किया: अब कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा 38% डीए, सैलरी में होगा भारी इजाफा
Published:
3 min read

West Bengal सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 38% DA और DR बढ़ाने का ऐलान किया है। (AI जनरेटेड इमेज)
बिजनेस डेस्क। पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने इस हफ्ते राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 38% महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने का ऐलान किया है। यह नया DA 1 अक्टूबर से लागू होगा। देखा जाए तो सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दुर्गा पूजा से पहले बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वो इसकी टाइमलाइन पर कर रहे हैं। इसी के बाद DA बढ़ाने का ऐलान किया गया।
स्टेट फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, मौजूदा कर्मचारियों को 6 वेतन आयोग (6th CPC) के तहत उनकी रिवाइज्ड बेसिक सैलरी का 38% DA मिलेगा। वहीं रिटायर हो चुके लोगों को भी रिवाइज्ड रेट पर पेंशन मिलेगी।
DA बढ़ने पर किसे फायदा होगा?
नए ऐलान के मुताबिक, DA और DR बढ़ने पर इन लोगों को फायदा होगा-
- राज्य सरकार के कर्मचारी
- राज्य सरकार के पेशनर्स और फैमिली पेशनर्स
- वैधानिक निकायों के कर्मचारी
- सरकारी संस्थाओं के कर्मचारी
- पंचायतों के कर्मचारी
- म्युनिसिपालिटी के कर्मचारी
- म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और दूसरे लोकल निकायों के कर्मचारी
- गवर्नमेंट लिंक्ड टीचिंग इंस्टिट्यूशन और नॉन-टीचिंग कर्मचारी
5th CPC, ROPA 2009 नियमों के तहत DA बढ़ा
नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिन कर्मचारियों को 5th CPC के तहत सैलरी मिल रही है, उन्हें 1 अक्टूबर से मौजूदा 171% के बजाय 223% की दर से DA मिलेगा।
इसके अलावा जिन पेंशनर्स और फैमिली पेशनर्स की पेंशन अभी तक 'सैलरी और अलाउंसेस में रिवीजन' (ROPA) 2009 नियमों के तहत रिवाइज्ड नहीं की गई है, उन्हें भी रिवाइज्ड पेंशन लागू होने तक 223% की दर से DR मिलेगा।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, DA का कैलकुलेशन बेसिक सैलरी और नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) पर की जाएगी (जो भी लागू हो), और इसमें दूसरे सभी अलाउंसेस शामिल नहीं होंगे।
सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से उन दिहाड़ी मजदूरों की डेली मजदूरी में 110 रुपए बढ़ाने का ऐलान किया है, जिनकी सैलरी “मिनिमम सैलरी एक्ट” (Minimum Wages Act) के नियमों के दायरे में नहीं आती है।
दुर्गा पूजा से पहले DA और DR बढ़ा
मुख्यमंत्री अधिकारी ने ऐलान किया था कि सरकार दुर्गा पूजा से पहले DA और DR में बढ़ोतरी करेगी। इस ऐलान के बाद ही DA बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि, एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट को जरुरी आदेश जारी करने के अधिकार दे दिए गए हैं, ताकि रिवाइज्ड DA और DR को बिना किसी देरी के 1 अक्टूबर से जारी कर दिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार जल्द ही 7th Pay Commission की सिफारिशों को लागू करेगी।
बता दें कि राज्य ने पिछले हफ्ते ऑफिशियली अपना 7वां वेतन आयोग गठित किया है। इसमें कर्मचारियों और पेंशनर्स के अलाउंसेस, सैलरी और सर्विस कंडीसन्स की समीक्षा की जाएगी।
ये भी पढ़ें- DA Hike July 2026: 63% महंगाई भत्ता लगभग तय, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी; जानें कितना होगा फायदा

