Vivo X500 सीरीज ग्लोबली लॉन्च: Pro Max में 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग; भारत में नवंबर में एंट्री
Published:
3 min read

X500 सीरीज को नवंबर के आखिर तक भारत में लाया जा सकता है। (फोटो सोर्स- Vivo)
टेक डेस्क। Vivo ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज X500 को ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है, जिसमें Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max को यूरोप के कैनरी आइलैंड में एक इवेंट में लॉन्च किया गया है। इन नए स्मार्टफोन्स में MediaTek प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप दिया है। Pro Max में 200MP पेरिस्कोप कैमरा और एडवांस्ड वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर मिलता है। वहीं Pro में छोटा डिस्प्ले और अलग टेलीफोटो सेंसर दिया है।

प्राइस और अवेलेबिलिटी
Vivo X500 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 1,399 (लगभग 1.48 लाख रुपए) रखी गई है। X500 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 1,599 (लगभग 1.69 लाख रुपए) रखी गई है। वहीं 512GB वेरिएंट के लिए कीमत EUR 1,799 (लगभग 1.9 लाख रुपए) रखी गई है। 1TB स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 2,199 (लगभग 2.33 लाख रुपए) रखी गई है। X500 सीरीज का टॉप स्टोरेज ऑप्शन Vivo के यूरोपियन ऑनलाइन स्टोर के लिए एक्सक्लूसिव है और सभी वर्जन की तरह यह ऑप्शन भी 12GB RAM के साथ आता है। वैसे 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरिएंट खरीदने वाले लोगों को चाइनीज वेरिएंट इंपोर्ट करना होगा।
कस्टमर को प्री-ऑर्डर ऑफर का फायदा भी दिया जा रहा है, जो कि 30 नवंबर तक रहेगा। Pro Max खरीदने पर एक फ्री कैमरा ग्रिप मिलेगा, जबकि Pro को खरीदने पर स्टूडियो हेडफोन मिलेगा। Vivo एक्सेसरीज और वियरेबल्स पर भी डिस्काउंट दे रहा है।
स्टैडर्ड X500 को यूरोप में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन इसे मलेशिया जैसे साउथ-ईस्ट देशों के कुछ हिस्सों में लॉन्च किया गया है, जहां 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 4,699 (लगभग 1.09 लाख रुपए) से शुरू होती है। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 5,299 (लगभग 1.23 लाख रुपए) तक जाती है।
नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, X500 सीरीज को नवंबर के आखिर तक भारत में लाया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Vivo X500 Pro और Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलता है। स्टैंडर्ड X500 में Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया है, जिसे Dimensity 9500 का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है।
X500 Pro मॉडल में 2K 144Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो क्रमशः 6.36 इंच और 6.85 इंच के हैं। स्टैंडर्ड X500 में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.59-इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
चीन में X500 Pro में 6,510 mAh बैटरी दी गई है। स्टैंडर्ड X500 में 7,500 mAh की बैटरी और X500 Pro Max में 8,000 mAh की बैटरी दी गई है। तीनों में ही 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
X500 Pro Max में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर के साथ 50MP मेन कैमरा मिलता है। वहीं X500 Pro में 64MP टेलीफोटो कैमरा दिया है। दोनों ही मॉडल में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है और ये ऑप्शनल 400mm-इक्विवेलेंट Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर को सपोर्ट करते हैं। ये 240fps तक 4K स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, जबकि Pro Max 30fps पर 8K रिकॉर्डिंग भी देता है।

