Tata Curvv Series X भारत में लॉन्च: L2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स से लेकर 3 इंजन ऑप्शन, कीमत 9.99 लाख से शुरू
Published:
4 min read

कंपनी का कहना है कि यह पुराने वर्जन के मुकाबले बेहतर या ‘Xtra’ वैल्यू देती है। (फोटो सोर्स- Carwale)
ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स ने भारत में टाटा कर्व सीरीज X (Tata Curvv Series X) लाइनअप पेश कर दिया है, जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह लाइनअप कूप-SUV के स्टैंडर्ड वर्जन की जगह लेगी। कंपनी का कहना है कि यह पुराने वर्जन के मुकाबले बेहतर या ‘Xtra’ वैल्यू देती है।

Curvv Series X 6 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में आई
कंपनी ने Curvv Series X को 6 वेरिएंट में उपलब्ध कराया है, जिसमें Smart X, Pure X, Pure X+, Creative X+, Accomplished X और Accomplished X+ शामिल हैं। इसी के साथ प्रिस्टीन व्हाइट (Pristine White), प्योर ग्रे (Pure Grey), नाइट्रो क्रिमसन (Nitro Crimson), ओपेरा ब्लू (Opera Blue) और ऑब्सिडियन ब्लैक (Obsidian Black) जैसे 5 कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है। आखिरी वाला कलर ऑप्शन सिर्फ Dark Edition के लिए है। कंपनी ने सिर्फ एंट्री-लेवल Smart X वेरिएंट और हायर-स्पेक Accomplished X और Accomplished+ X वेरिएंट में ही बदलाव किया है।
Pure X वेरिएंट में मिलते हैं ये फीचर्स
कंपनी ने Curvv Series X के Pure X वेरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन यूनिट, 4 स्पीकर और दो ट्वीटर वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, HD रिवर्स पार्किंग कैमरा, पुश-बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट की, शार्क-फिन एंटीना, आगे और पीछे USB चार्जिंग (Type-A और Type-C), iTPMS, ड्राइव मोड (Eco, City और Sport),6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, HHC, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, लाइट वाले फ्लश डोर हैंडल, फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फुल LED लाइटिंग, रियर स्पॉइलर और 17-इंच हाइपरस्टाइल व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Pure X+ में मिलते हैं ये फीचर्स
Pure X+ वेरिएंट में Pure X वेरिएंट के फीचर्स के साथ Lalitpur ग्रे इंटीरियर थीम, 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील, रियर AC वेंट, कप होल्डर के साथ रियर आर्मरेस्ट और ‘R-Comfort’ सीटें जैसी खूबियां भी दी गईं हैं। इसके साथ ही इसमें Plushlux लेदरेट पैक का ऑप्शन भी मिलता है, जिसमें Benecke-Kaliko Oyster White लेदरेट सीटें और स्टीयरिंग व्हील, गियर नॉब और आर्मरेस्ट पर लेदरेट फिनिश मिलती है। इस वेरिएंट को ‘डार्क एडिशन’ अवतार में लाया गया है, जिसमें ब्लैक 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और सीटों, स्टीयरिंग व्हील, आर्मरेस्ट और गियर शिफ्ट नॉब पर ‘ऑब्सिडियन ब्लैक’ फfनिश जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Creative+ X वेरिएंट में मिलते हैं ये फीचर्स
Tata Curvv के Creative+ X वेरिएंट में 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, डुअल-टोन पेंट, पैनोरमिक सनरूफ, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, दो 10.25-इंच स्क्रीन, फ्रंट पार्किंग असिस्ट, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, ई-शिफ्टर और पैडल शिफ्टर्स पर लेदरेट फिनिश, पीछे की तरफ रिक्लाइनिंग फंक्शन वाली सीट्स, 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स, लेदरेट इंसर्ट्स के साथ मोल्डेड डोर ट्रिम्स, हाइट-एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, रियर डिफॉगर, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ LED फॉग लाइट्स, अंदर डोर हैंडल पर क्रोम फिनिश और पिछली सीट्स के लिए सीट-बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Tata Curvv Series X में कैसा इंजन
Tata ने Curvv X लाइनअप में एक जैसा पावरट्रेन दिया है। इसमें 1.2-लीटर रेवोट्रॉन टर्बो-पेट्रोल, 1.2-लीटर T-GDi हाइपरियन पेट्रोल और 1.5-लीटर क्रायोजेट डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT यूनिट्स ट्रांसमिशन ऑप्शन्स जोड़े हैं।
ज्यादा प्रीमियम फील कई और बदलाव हुए
Tata ने पीछे की सीट के लिए भी काम किया है। सेकेंड रो में सिटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए शेल-फोम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फ्रंट सीट-बैक 10mm पतली हो गईं हैं। इसके अलावा पिछली सीट को 20mm पीछे और 10mm नीचे खिसकाया गया है। इसके अलावा इंटीरियर थीम में बेहतर मटीरियल और लेदरेट अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ज्यादा प्रीमियम फील मिलता है।
ये भी पढ़ें-

