Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को 3 नए फोल्डेबल फोन लॉन्च होंगे; स्मार्ट ग्लासेस और वॉच 9 से भी उठेगा पर्दा
Published:
2 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
टेक डेस्क। सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड (Galaxy Unpacked) इवेंट 22 जुलाई 2026 होने जा रहा है। लंदन में होने वाले इस इवेंट में कंपनी अपने नए जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स और नए AI वियरेबल्स लॉन्च करेगी।
इस इवेंट शाम 6.30 बजे से सैमसंग की वेबसाइट, सैमसंग न्यूजरूम और ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। वेबसाइट पर प्री-रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं, जहां साइन अप करने पर आपको नए ऑफर्स और अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगे।
इस बार क्या अलग होगा
हर साल सैमसंग (Samsung) दो फोल्डेबल फोन लॉन्च करता है। इस बार तीन फोल्डेबल्स देखने को मिल सकते हैं: Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, और Galaxy Z Flip 8। सैमसंग ने हाल ही में टीजर्स शेयर किए हैं, उसे लगता है कि इस बार एक ऐसा फोन आने वाला है जो थोड़ा छोटा और पहले से काफी ज्यादा वाइड होगा। यह नया डिजाइन शायद Galaxy Z Fold 8 के रूप में आए।
एक्सपेक्टेड फीचर्स
Galaxy Z Fold 8: इसमें 7.6-इंच की डायनामिक एमोलेड 2X इनर डिस्प्ले और एक 5.5-इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का पावरफुल 'स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 फॉर गैलेक्सी' चिपसेट दिया जा सकता है।
Galaxy Z Fold 8 Ultra: इस प्रीमियम मॉडल में 5,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और एक बेहद ब्राइट डिस्प्ले मिल सकती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक होगी।
Galaxy Watch 9 और स्मार्ट ग्लासेस
इवेंट में 'Galaxy Watch 9' और 'Galaxy Watch Ultra 2' के लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है। रूमर्स हैं कि वॉच अल्ट्रा 2 में 5,000 निट्स की ब्राइटनेस, 800mAh बैटरी, और बेहतरीन ड्यूरेबिलिटी के लिए IP69K रेटिंग दी जाएगी। सैमसंग के स्मार्ट ग्लासेस की पहली झलक भी इवेंट में देखने को मिल सकती है ।
सैमसंग ने पहले ही कन्फर्म किया है कि वो वॉर्बी पार्कर (Warby Parker) और जेंटल मॉन्स्टर (Gentle Monster) जैसे बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ मिलकर स्मार्ट वियरेबल्स बना रहा है। ये डिवाइसेज गूगल के Android XR इकोसिस्टम पर काम करेंगे, जो कि उनके आने वाले गैलेक्सी XR हेडसेट का भी हिस्सा है।

