Galaxy S27 लाइनअप में चार फोन लाएगी Samsung: Pro मॉडल में 6.47 इंच डिस्प्ले और प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर मिलेगा! फ्लैगशिप फोन की डिटेल्स लीक
Published: Updated:
3 min read

सैमसंग ने इस साल गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के साथ प्राइवेसी डिस्प्ले पेश किया। (फोटो सोर्स- Samsung)
टेक डेस्क। Samsung अपनी नेक्स्ट फ्लैगशिप 'Galaxy S27' सीरीज को लेकर कई बदलावों पर काम कर रही है। कंपनी इस बार तीन की जगह चार मॉडल लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो 'Galaxy S20' सीरीज के बाद पहली बार Samsung अपनी फ्लैगशिप लाइनअप में नया मॉडल जोड़ेगी।
अब एक टिप्स्टर का दावा है कि कंपनी 'Galaxy S27 Pro' को बाकी मॉडलों से अलग पहचान देने के लिए कुछ फीचर्स पर काम कर रही है। इनमें सबसे खास फीचर 'प्राइवेसी डिस्प्ले' बताया जा रहा है। जिसे इस साल 'Galaxy S26 Ultra' में पेश किया गया था।
Galaxy S27 Pro में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'Weibo' पर टिप्स्टर 'डिजिटल चैट स्टेशन' ने दावा किया कि Samsung 'Galaxy S27 Ultra' और 'Galaxy S27 Pro' में प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर उन लोगों के लिए काम का है, जो पब्लिक प्लेस पर फोन यूज करते हैं और अपनी स्क्रीन को दूसरों से छिपाकर रखना चाहते हैं।
आमतौर पर लोग प्राइवेसी के लिए 'प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड' का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे स्क्रीन की ब्राइटनेस और डिस्प्ले क्वालिटी पर अफेक्ट पड़ता है। Samsung का यह फीचर सीधे डिस्प्ले पैनल में इंटीग्रेटेड होगा। इसलिए स्क्रीन की क्वालिटी पर असर नहीं पड़ेगा।
प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है?
Samsung की यह तकनीक 'फ्लेक्स मैजिक पिक्सल टेक्नोलॉजी' पर बेस्ड है। यह कंपनी की खुद की डेवलप की गई तकनीक है, जो डिस्प्ले के पिक्सेल से निकलने वाली लाइट को कंट्रोल करती है। सामान्य स्थिति में स्मार्टफोन की स्क्रीन एमोलेड डिस्प्ले की तरह काम करती है। जिसमें बेहतर ब्राइटनेस, कलर और वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है। लेकिन जैसे ही प्राइवेसी डिस्प्ले ऑन किया जाता है, स्क्रीन की लाइट लिमिटेड एंगल में दिखाई देती है।
कस्टमाइजेशन का ऑप्शन मिल सकता है
Samsung इस फीचर को कस्टमाइज करने का ऑप्शन दे सकती है। यूजर्स पिन, पासवर्ड या पैटर्न डालते समय इसे ऑटोमैटिक ऑन कर सकते हैं। इसके अलावा बैंकिंग ऐप्स, मैसेजिंग ऐप्स और सेंसेटिव एप्लिकेशन ओपन करने पर प्राइवेसी डिस्प्ले ऑटोमैटिक एक्टिव हो सकता है।
Galaxy S27 Pro में नई स्क्रीन साइज
फोन में 6.47 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इंडस्ट्री सोर्स का कहना है कि कंपनी ऐसी स्क्रीन साइज पर एक्सपेरिमेंट कर रही है। जिसे पहले किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस्तेमाल नहीं किया है। Galaxy S27 Pro में कई हार्डवेयर फीचर्स Galaxy S27 Ultra जैसे हो सकते हैं। हालांकि कीमत कम रखने के लिए इसमें S Pen सपोर्ट जैसे कुछ फीचर नहीं दिए जा सकते।
यह भी पढ़ें-
iPhone 18 सीरीज में बड़ा अपग्रेड: 12GB रैम मिल सकती है, Apple के नए AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा

