Samsung Galaxy A08 भारत में लॉन्च: 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी और Helio G99+ प्रोसेसर, कीमत 18,499 रुपए
Published:
2 min read

Samsung Galaxy A08 में बैटरी और परफॉर्मेंस अपग्रेड किया गया है। (फोटो सोर्स- Samsung)
टेक डेस्क। सैमसंग (Samsung ) ने भारत में Galaxy A08 लॉन्च कर दिया है। यह अपनी अफॉर्डेबल लाइनअप में बड़ी बैटरी और अपडेटेड प्रोसेसिंग हार्डवेयर के साथ लाया गया है। वैसे डिस्प्ले और कैमरा में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इस लाइनअप के पिछले मॉडल Samsung Galaxy A07 के मुकाबले बैटरी और परफॉर्मेंस अपग्रेड किया गया है।

Samsung Galaxy A08 प्राइस और अवेलेबिलिटी
Samsung Galaxy A08 4G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपए रखी गई है। यह फोन डार्क ब्लू, ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। Samsung Galaxy A08 फोन को Samsung के ऑनलाइन स्टोर, एक्सक्लूसिव स्टोर, ऑथराइज्ड रिटेल पार्टनर और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।
वहीं Samsung Galaxy A07 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो Samsung Galaxy A08 की कीमत 5,000 रुपए ज्यादा है।

Samsung Galaxy A08 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Samsung Galaxy A08 फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek’s Helio G99+ प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4GB LPDDR5 RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज जोड़ा गया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
यह फोन One UI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 6 Android OS अपग्रेड और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है।
Samsung Galaxy A08 स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए 25W का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Galaxy A08 फोन में Galaxy A07 और A06 जैसा ही रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 2MP का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें IP64 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5 mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

