Redmi M100 Pro लॉन्च: 50MP कैमरा और 5,500mAh बैटरी मिलेगी, Dimensity 7300 चिपसेट भी; कीमत ₹33,000
Published:
3 min read

Redmi M100 Pro में 6.67 इंच की कर्व्ड OLED स्क्रीन है, रेजोल्यूशन 1.5K (2712 × 1220) और रिफ्रेश रेट 120Hz है। (फोटो सोर्स- X)
टेक डेस्क। Xiaomi (शाओमी) ने चीन में Redmi M100 Pro लॉन्च किया है। इससे उसकी M-सीरीज स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया 5G हैंडसेट जुड़ गया है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-अल्ट्रा चिपसेट पर चलता है। इसमें 1.5K रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5,500mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही यह फोन IP68 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट भी है।
Redmi M100 Pro केवल एक वेरिएंट में आता है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है। इसमें Xiaomi का HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम और 50 MP सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। Xiaomi के मुताबिक, यह नया स्मार्टफोन Redmi Note 14 Pro के चीनी वेरिएंट का ही रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे 2024 में लॉन्च किया गया था।
Redmi M100 Pro प्राइस और अवेलेबिलिटी
चीन में Xiaomi ने Redmi M100 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (करीब 33,000 रुपए) तय की है। Xiaomi China की आधिकारिक प्रोडक्ट लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन चार कलर- मिडनाइट ब्लैक, मिरर पोर्सिलेन व्हाइट, फैंटम ब्लू और ट्वाइलाइट पर्पल में उपलब्ध होगा। भारत और अन्य विदेशी बाजारों में इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीद है कि यह हैंडसेट केवल चीन तक ही सीमित रहेगा।

Redmi M100 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इसमें 6.67 इंच की कर्व्ड OLED स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K (2712 × 1220) और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Xiaomi के मुताबिक, यह पैनल 3000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस दे सकता है। यह 2,560 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट को भी सपोर्ट करता है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा दी गई है।
यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300-अल्ट्रा प्रोसेसर, 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। इसमें पहले से ही Xiaomi का HyperOS 3 इंस्टॉल है।
Redmi M100 Pro कैमरा क्वालिटी
फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी, कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Redmi M100 प्रो में 5,500 mAh की बैटरी दी गई है, जो 45 W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, गैलीलियो, ग्लोनास (GLONASS) और बेईडू (BeiDou) कनेक्टिविटी की सुविधा है। अन्य खूबियों में IP68 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर और इन्फ्रारेड ब्लास्टर शामिल हैं। इस स्मार्टफोन की मोटाई लगभग 8.2 mm है और इसका वजन 190 ग्राम है।

