PNB Credit Card New Rules: 1 नवंबर से महंगा होगा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, लेट पेमेंट से लेकर यूटिलिटी बिल पर लगेंगे चार्ज
Published:
4 min read

1 नवंबर से PNB क्रेडिट कार्ड के कई चार्ज बदलेंगे।(सिम्बॉलिक इमेज)
बिजनेस डेस्क। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक 1 नवंबर 2026 से अपने Visa और RuPay क्रेडिट कार्ड पर चार्ज में बदलाव करने जा रहा है। ऐसे में अगर आपके पास PNB का क्रेडिट कार्ड है तो इन नए नियमों का जानना आपके लिए जरूरी है।
नए चार्ज का असर कैश निकालने, पेमेंट देर से करने, पेमेंट फेल होने, रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने और यूटिलिटी बिल का भुगतान करने जैसी सर्विस पर पड़ेगा। कुछ सेवाएं जो पहले मुफ्त थीं। अब उनके लिए चार्ज देना पड़ सकता है।
PNB Credit Card: 1 नवंबर से नए चार्ज लागू होंगे
PNB के नए चार्ज का असर अलग-अलग तरह की क्रेडिट कार्ड सेवाओं पर होगा। कैश निकालने से लेकर रिवॉर्ड पॉइंट इस्तेमाल करने तक, कई सेवाओं के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। नए नियमों में लेट पेमेंट फीस आपके कुल बकाया यानी आउटस्टैंडिंग अमाउंट के आधार पर तय होगी। अगर आपका बकाया 500 रुपए या उससे कम है, तो कोई लेट पेमेंट चार्ज नहीं लगेगा।
अगर बकाया 501 से 1,000 रुपए के बीच है तो 500 रुपए की लेट फीस लगेगी। वहीं 1,001 से 10,000 रुपए तक के बकाये पर 750 रुपए, 10,001 से 50,000 रुपए तक के बकाये पर 1,000 रुपए और 50,000 रुपए से ज्यादा के बकाये पर अधिकतम 1,200 रुपए की लेट पेमेंट फीस देनी होगी।

चेक और ऑटो-डेबिट फेल होने पर देना होगा चार्ज
अगर क्रेडिट कार्ड की पेमेंट के लिए दिया गया चेक वापस हो जाता है या ऑटो-डेबिट फेल हो जाता है, तो भी चार्ज देना होगा। सामान्य मामलों में यह चार्ज पेमेंट रकम का 2% होगा और मिनिमम 400 रुपए लिया जाएगा। हालांकि, फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े क्रेडिट कार्ड के लिए अलग नियम हैं।
ऐसे कार्ड में चेक या ऑटो-डेबिट फेल होने पर 100 रुपए प्रति इंस्ट्रूमेंट का चार्ज लगेगा। इन कार्डों पर लेट पेमेंट चार्ज भी अलग रहेगा। यहां फीस मिनिमम अमाउंट ड्यू की 30% होगी, जो हर बिलिंग साइकिल में न्यूनतम 200 रुपए और अधिकतम 500 रुपए तक हो सकती है।

PNB क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को क्या करना चाहिए
PNB क्रेडिट कार्डधारकों को 1 नवंबर 2026 से लागू होने वाले इन बदलावों को ध्यान से देखना चाहिए। खास तौर पर ATM से कैश निकालने, बिल की समय पर पेमेंट करने, यूटिलिटी बिल भरने और रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने से पहले नए चार्ज की जानकारी रखना जरूरी है।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय अगर आप बिल समय पर भरते हैं और अतिरिक्त शुल्क वाली सेवाओं का सोच-समझकर इस्तेमाल करते हैं, तो अनावश्यक खर्च से बच सकते हैं। साथ ही, अपने कार्ड के हिसाब से लागू फीस और नियमों की जानकारी PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें, क्योंकि अलग-अलग कार्ड वेरिएंट पर चार्ज अलग हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: कार्ड वेरिएंट के हिसाब से चार्ज में बदलाव हो सकता है। ग्राहकों को सलाह है कि किसी भी निर्णय से पहले PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर लागू फीस और नियमों की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।
यह भी पढ़ें-

