PhonePe ने Tatkal NPS लॉन्च किया: बिना KYC आसानी से NPS अकाउंट खोलें, 250 रुपए में इन्वेस्ट करना शुरु करें
Published:
3 min read

इसमें NPS अकाउंट खोलने के लिए नए डॉक्यूमेंट अपलोड करने या KYC करने की जरूरत नहीं है। (AI जेनरेटेड इमेज)
बिजनेस डेस्क। ऑनलाइन पेमेंट्स प्लेटफॉर्म PhonePe ने अपने प्लेटफॉर्म पर ‘Tatkal NPS’ लॉन्च किया है। PhonePe ने इसे बड़े बैंकों और लेंडर्स के साथ पार्टनरशिप करके शुरु किया है, ताकि यूजर्स छोटे इन्वेस्टमेंट करके रिटायरमेंट प्लानिंग कर सकें। इसमें लाखों यूजर्स सिर्फ 250 रुपए का छोटा इन्वेस्टमेंट करके सरकार सपोर्टिव पेंशन अकाउंट खोल सकते हैं।
इसमें 3 स्टेप्स में 100% डिजिटल और पेपरलेस नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए नए डॉक्यूमेंट अपलोड करने या KYC करने की जरूरत नहीं है। इसमें तुरंत एक परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) जनरेट हो जाता है।

कैसे काम करती है PhonePe की Tatkal NPS सर्विस
Tatkal NPS कई यूजर्स के लिए है, जिसमें पहली बार प्लान बनाने वाले, मिलेनियल्स और Gen-Z शामिल हैं। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) की इस फैसेलिटी से एक सिक्योर वन-टाइम OTP ऑथेंटिकेशन के जरिए मौजूदा बैंक KYC का आसानी से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसी तरह से PhonePe यूजर्स आसानी से मिनटों में PRAN बना सकते हैं। यह सिर्फ 250 रुपए के इन्वेस्टमेंट से पेंशन और रिटायरमेंट सिक्योरिटी बनाने में मदद करता है।
यह ऑफर खास तौर पर गिग इकॉनमी वर्कर्स, इंडिपेंडेंट फ्रीलांसर्स और स्मॉल बिजनेस ओनर्स के लिए रिटायरमेंट सेविंग की प्लानिंग करने में मदद करता है।
कौन खोल सकता है PhonePe पर NPS अकाउंट?
PhonePe के मुताबिक, अगर आपकी उम्र 18-85 साल है और आप भारतीय नागरिक हैं। इसके साथ ही आपके पास वैलिड PAN और आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट है और आपका KYC पूरा है, तो आप PhonePe ऐप पर NPS अकाउंट खोल सकते हैं।
इसके बाद डिजिटल वेरिफिकेशन होता है, जिसमें कुछ ही मिनटों का समय लगता है, जबकि रेगुलर प्रोसेस में 2-3 वर्किंग डेज लगते हैं। वैसे आपको एक बात पर ध्यान देना होगा कि अगर आपके पास पहले से PRAN है तो आप PhonePe पर नया NPS अकाउंट नहीं खोल सकते।
PhonePe ऐप ने इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक और AXIS बैंक से पार्टनरशिप की है।

यूजर्स PhonePe ऐप पर तत्काल NPS एक्सेस या बुक कैसे कर सकते हैं?
- इसके लिए PhonePe ऐप खोलें और सर्च बार में NPS सर्च करें और नेशनल पेंशन स्कीम ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद स्टार्ट पेंशन अकाउंट जर्नी पर टैप करें और अपना लिंक्ड बैंक अकाउंट चुनें।
- इसके बाद सिक्योर बैंक OTP के जरिए बैंक अकाउंट को ऑथेंटिकेट करें।
- इसमें 250 रुपए जमा करें और PRAN जेनरेट करने के लिए PhonePe UPI से सिक्योर पेमेंट करें।
आपको ध्यान देना होगा कि अपना NPS अकाउंट खोलते समय 100 रुपए के साथ 18 रुपए GST यानी कुल 118 रुपए स्टैंडर्ड वन-टाइम ऑनबोर्डिंग फीस जमा करनी होगी।

पेमेंट फेल होने या पेंडिंग रहने पर क्या करें?
अगर पेमेंट फेल हो जाता है तो आपको दोबारा पेमेंट करने के लिए कहा जाएगा।
अगर आपका पेमेंट पेंडिंग है तो आपको ट्रांजैक्शन कन्फर्म होने का इंतजार करना होगा। वहीं अगर आपके अकाउंट से पैसा डेबिट हो गया है और पेमेंट नहीं हुआ है तो 5-7 वर्किंग डेज में अमाउंट खुद से वापस कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-

