OPPO Reno 17 सीरीज की लॉन्चिंग कन्फर्म: 7,000mAh बैटरी और 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है; फोन की प्री-बुकिंग शुरू
Published:
3 min read

OPPO ने Weibo पर Reno 17 सीरीज, पैड एयर 6 और वॉच 5 को लॉन्च करने की घोषणा की है। (फोटो सोर्स- X)
टेक डेस्क। कई लीक रिपोर्ट्स के बाद OPPO (ओप्पो) ने आधिकारिक तौर पर चीन में Reno 17 सीरीज की लॉन्चिंग कन्फर्म कर दी है। ये लॉन्चिंग नवंबर में होगी। OPPO ने ये जानकारी लीक रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद रिवील की है। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि OPPO अगले महीने चीन में Reno 17 सीरीज लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। OPPO ने यह भी कन्फर्म किया है कि Reno 17 सीरीज के साथ पैड एयर 6 और वॉच 5 भी लॉन्च किए जाएंगे।
OPPO Reno 17 सीरीज चीन में लॉन्च
OPPO ने Weibo पर Reno 17 सीरीज, पैड एयर 6 और वॉच 5 को लॉन्च करने की घोषणा की है। चीन में इन तीनों प्रोडक्ट्स के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं, इसलिए जो लोग इन्हें खरीदना चाहते हैं, वे अभी इनकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। OPPO ने लॉन्च की घोषणा के साथ एक टीजर वीडियो भी शेयर किया है।
इस वीडियो में तीन चीजें दिखाई गई हैं, जो हर डिवाइस को रिप्रेजेंट करती हैं। Reno 17 के लिए इसमें ग्लिटर का एक छोटा डिब्बा दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि इस फोन का डिजाइन ग्लिटर वाला या चमकदार होगा।
Reno 17 ग्लिटरी फिनिश में आ सकता है
Reno 15 और Reno 16 दोनों सीरीज में ग्लिटरी फिनिश वाले यूनिक डिजाइन हैं। Reno सीरीज की यही पहचान रही है। ऐसा लगता है कि Oppo Reno 17 सीरीज के साथ भी इसी स्ट्रेटजी को जारी रखेगा। Reno 17 सीरीज में एक प्रीमियम और स्टाइलिश डिजाइन मिलने की उम्मीद है। हालांकि Oppo ने अभी तक यह नहीं बताया है कि Reno 17 लाइनअप में कितने फोन लॉन्च किए जाएंगे।

Reno 17 Pro में 7,000mAh बैटरी संभव
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें Reno 17, Reno 17 Pro और Reno 17c/Reno 17F शामिल हो सकते हैं। इनमें से Pro वेरिएंट और स्टैंडर्ड Pro 17 पर सबकी नजरें रह सकती हैं। माना जा रहा है कि Reno 17 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.32-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें डाइमेंसिटी 8500 सुपर चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी हो सकती है।
200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रो वेरिएंट में 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। फ्रंट की तरफ 50MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। OPPO, Reno 17 Pro को टेलीफोटो कन्वर्टर सपोर्ट के साथ भी लॉन्च कर सकता है, जो Reno सीरीज में पहली बार होगा। Vivo S70 में भी यही फीचर आने की उम्मीद है।
Reno 17 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिप हो सकता है
स्टैंडर्ड Reno 17 स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिप (Snapdragon 7 Gen 4 chip) और 7,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। यह वही चिपसेट है जो Reno 16 में था, इसलिए स्टैंडर्ड मॉडल में शायद कोई बड़ा अपग्रेड देखने को न मिले। हालांकि, अभी जो भी स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं, वे केवल लीक पर बेस्ड हैं। इसलिए किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना बेहतर होगा।

