Maruti Swift महंगी हुई: सभी वेरिएंट्स पर 5,000 रुपए बढ़े दाम, अब 5.84 लाख से शुरू होगी; महीने के अंत में फिर कीमत बढ़ाने की तैयारी
Published:
2 min read

इस महीने के अंत तक अपनी कारों की कीमत में एक बार और बढ़ोतरी करेगी। (फोटो सोर्स- Maruti Suzuki)
ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी स्विफ्ट (Swift) कार की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इसके अलावा Maruti ने पहले ही जिम्नी, ई-विटारा, एस-प्रेसो, बलेनो (प्री-फेसलिफ्ट), इनविक्टो और ब्रेजा जैसे मॉडल की कीमतों को बढ़ा दिया है।

Maruti Suzuki Swift की कितनी कीमत बढ़ी
कंपनी ने Maruti Swift की कीमत में 5,000 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी सभी वेरिएंट्स पर की गई है। अब Swift की कीमत 5.84 लाख रुपए से 8.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो गई है।
Maruti Suzuki Swift में फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स
मारुति की Swift में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड ऐपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, सुजुकी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Suzuki Swift का इंजन
कंपनी ने Swift में नया Z-सीरीज 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है, जो कि 80-82bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी (AMT) गियरबॉक्स ऑप्शन जोड़े गए हैं। माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट में 24.8 Kmpl और AMT वेरिएंट में 25.75 Kmpl का माइलेज मिलता है। यह कार सीएनजी (CNG) ऑप्शन में भी आती है।

मारुति जल्द लॉन्च करेगी नए मॉडल
उम्मीद की जा रही है कि Maruti बलेनो फेसलिफ्ट को लॉन्च करने के बाद अब जल्द ही फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट (Fronx Facelift) को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर टैसर के नए वर्जन भी लाएगी। वहीं कंपनी इस महीने के अंत तक अपनी कारों की कीमत में एक बार और बढ़ोतरी करेगी। यह कंपनी की तरफ से 3 महीनों में तीसरी बढ़ोतरी होगी।

