iPhone Air सिर्फ ₹91,566 में खरीदें: Reliance Digital पर दिवाली सेल, MacBook और Pro मॉडल्स पर भी Discount; देखें सभी ऑफर्स
Published:
5 min read

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर रिलायंस डिजिटल पर 20,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। (AI इमेज)
बिजनेस डेस्क। फेस्टिव सीजन के मौके पर रिलायंस डिजिटल Apple iPhones और मैकबुक (MacBooks) पर छूट दे रही है। Apple द्वारा अपने सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों में आधिकारिक तौर पर बढ़ोतरी किए जाने के बाद रिलायंस डिजिटल की यह सेल एप्पल डिवाइस खरीदने के खर्च का बोझ कम कर सकती है।
यह उन लोगों के लिए खास तौर पर मददगार है जो हाल ही में खत्म हुई फ्लिपकार्ट और अमेज़न की सेल का फायदा नहीं उठा पाए थे। इसमें सबसे खास ऑफर iPhone Air (आईफोन एयर) पर है, जो अब 91,566 रुपए की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। कीमत बढ़ने के बाद एप्पल स्टोर पर इसकी कीमत 1,49,900 रुपए हो गई थी।
रिलायंस डिजिटल की दिवाली सेल में iPhones पर ऑफर
iPhone मॉडल | ऑफिशियल प्राइस (रुपए) | लिस्टेड प्राइस (रुपए) | डिस्काउंट प्राइस (रुपए) |
iPhone Air (256GB) | 1,49,900 | 98,990 | 91,565 |
iPhone 17 Pro | 1,34,900 | 1,30,490 | 1,20,490 |
iPhone 17 Pro Max | 1,49,900 | 1,45,990 | 1,35,990 |
iPhone Air
iPhone Air अभी रिलायंस डिजिटल पर 98,990 रुपए में लिस्टेड है। IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड वाले यूजर्स इसे 91,565 रुपए में ले सकते हैं, जबकि पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स इसे 93,990 रुपए में खरीद सकते हैं। इतने अच्छे डिस्काउंट के साथ iPhone Air फेस्टिव सीजन के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। खासकर अगर आप बिना पूरी फ्लैगशिप कीमत चुकाए एक iPhone लेना चाहते हैं और वो भी अपने स्लीक और हल्के डिजाइन के साथ।
इसमें प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी A19 Pro चिपसेट की शानदार परफॉरमेंस और Apple इकोसिस्टम के कई फायदे तो हैं। लेकिन इसमें सिर्फ एक रियर कैमरा होने की वजह से अलग-अलग फोकल लेंथ पर फोटो खींचने में कुछ लिमिट्स आ जाती हैं। इसके अलावा इसमें सिर्फ एक स्पीकर है, जो अन्य फ्लैगशिप फोन जैसा बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरिएंस न दे पाए। अगर आप इन कमियों के साथ समझौता कर सकते हैं, तो iPhone Air एक बढ़िया ऑप्शन है। खासकर इस डिस्काउंट वाली कीमत पर।

iPhone 17 Pro और 17 Pro Max
भले ही Apple ने iPhone 17 Pro सीरीज को बंद कर दिया हो, लेकिन जो खरीदार हाई-एंड फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं, वे 2026 के आखिर में भी इस पर विचार कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत 1,49,900 रुपए से शुरू होती है। IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के डिस्काउंट के साथ iPhone 17 Pro सीरीज 1,36,000 रुपए से कम की प्रभावी कीमत पर मिल सकती है। यह उन प्रोफेशनल्स, क्रिएटर्स और पावर यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें शानदार परफॉरमेंस और बेहतरीन कैमरे हों। साथ ही iOS और Apple इकोसिस्टम के सभी फायदे भी मिलें।
हालांकि इसी कीमत वाले एंड्रॉइड फोन में बड़े कैमरा सेंसर और बड़ी बैटरी मिलती है। लेकिन iPhone 17 Pro सीरीज की वीडियो कैपेसिटी भी किसी से कम नहीं हैं। यह हाई क्लैरिटी और स्टेबिलिटी के साथ बहुत स्मूथ फ्रेम रेट देती है। Apple का A19 Pro चिपसेट आने वाले कई सालों तक वर्कलोड आसानी से संभाल सकता है और सॉफ्टवेयर के मामले में भी आपको कम से कम 5 से 6 और बड़े iOS अपडेट्स मिलेंगे।
रिलायंस डिजिटल की दिवाली सेल में MacBooks
MacBook | ऑफिशियल प्राइस (रुपए) | लिस्टेड प्राइस (रुपए) | डिस्काउंट प्राइस (रुपए) |
MacBook Air M5 (13-inch) | 1,49,900 | 1,40,900 | 1,30,900 |
MacBook Neo | 79,900 | 76,700 | 69,700 |

MacBook Air M5
हाल ही में MacBook Air M5 की कीमत 1,19,900 रुपए से बढ़कर 1,49,900 रुपए हो गई है। ऐसे में रिलायंस डिजिटल पर 1,30,900 रुपए की सेल कीमत उन लोगों के लिए इसे खरीदना आसान बनाती है जो इस फेस्टिव सीजन में यह लैपटॉप लेना चाहते हैं। इस छूट वाली कीमत पर इसे पाने के लिए ICICI बैंक, SBI बैंक या एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा।
MacBook Air M5 ऑफिस के काम के लिए इसकी बैटरी लाइफ बेहतरीन है। इसका डिजाइन प्रीमियम और पोर्टेबल है। यह ज्यादातर हैवी वर्क को भी तेजी से कर सकता है। 16GB RAM की वजह से कई विंडो खुली होने पर भी काम बहुत स्मूथली होता है। इसका टाइपिंग और ट्रैकपैड का एक्सपिरिएंस काफी अच्छा और प्रीमियम है।
MacBook Neo
एप्पल के लैपटॉप लाइनअप में शुरुआती मॉडल के तौर पर MacBook Neo 1 लाख रुपए से कम कीमत वाली मशीनों में सबसे बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी में से एक है। यह एल्युमिनियम से बना है। Apple A18 Pro चिप से लैस यह लैपटॉप स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और नॉर्मल यूजर्स के लिए काफी पावरफुल है। यह मीडियम लेवल टास्क को आसानी से संभाल सकता है जैसे कि डॉक्यूमेंट और स्प्रेडशीट खोलना या एडिट करना, ऑनलाइन ब्राउजिंग, रिसर्च करना और वीडियो एडिटिंग करना।
हालांकि इसमें केवल 8GB RAM है, इसलिए MacBook Neo पर एक साथ कई काम करने या कई विंडो खोलने से इसकी स्पीड धीमी हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें। MacBook Air M5 की तरह ही MacBook Neo को लिस्ट की गई डिस्काउंट कीमत पर खरीदने के लिए ICICI बैंक, SBI बैंक या एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड होना चाहिए।

